भारत के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 1947 में देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिल जाने के बाद हर साल स्वतंत्रता दिवस को भारत के गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करते हैं। सरकारी दफ्तरों, स्कूल-काॅलेजों में भी तिरंगा फहरा कर राष्ट्रगान गाया जाता है। साथ ही इस दिन स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बच्चे कविताएं, भाषण और नृत्य प्रस्तुत करते हैं।
अगर आप का बच्चा भी 15 अगस्त को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहता है तो कम वक्त में उसे तैयार करने के ललिए कुछ सरल और प्रभावी सिखाएं। छोटे बच्चे इस दिन देशभक्ति कविताएं गा सकते हैं। छोटे बच्चों को देशभक्ति कविताएं सिखाना न केवल उनके भाषा कौशल को बढ़ाता है बल्कि उनमें देशप्रेम की भावना भी जगाता है।
अगर आप अपने बच्चे को स्कूल में सुनाने के लिए सरल और प्यारी कविता सिखाना चाहते हैं, तो यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं। इन सरल और यादगार कविताओं को बच्चे आसानी से याद कर सकते हैं और स्कूल में गर्व के साथ सुना सकते हैं।
बच्चों के लिए सरल देशभक्ति कविताएं
"मेरा भारत"
मेरा भारत प्यारा है, सबसे न्यारा है।
हिंद, गंगा, यमुना की, धरती सारा है।
-xxx-
"सारे जहां से अच्छा"
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा,
हम बुलबुलें हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा।
मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना,
हिंदी हैं हम, वतन है, हिन्दोस्तां हमारा।
-xxx-
"तिरंगा"
केसरिया शान हमारी, श्वेत लहराए प्यारी।
हरा रंग खुशहाली लाए, भारत माता मुस्काए।
-xxx-
"वो भारत देश है मेरा"
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा
वो भारत देश है मेरा।
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा
वो भारत देश है मेरा।
-xxx-
"नन्हा-मुन्ना राही हूं"
नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं।
बोलो मेरे संग जय हिंद- जय हिंद- जय हिंद।
बड़ा होकर देश का सहारा बनूंगा।
दुनिया की आंखों का तारा बनूंगा।
रखूंगा ऊंचा तिरंगा परचम।
आगे ही आगे बढ़ाऊंगा कदम
दहने बाएं- दहने बाएं, थम।
नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं।
बोलो मेरे संग जय हिंद- जय हिंद- जय हिंद।
-xxx-