आमतौर पर पति पत्नी के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत के लिए उन पलों को तलाशना पड़ता है जब कोई एक अपनी बात कहे और दूसरा उस पर शांत होकर गंभीरता से विचार करे।
लेकिन करीब एक हजार महिला पुरुषों पर हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि अगर महिलाओं को पति से गंभीर या फिर अपने मन की बात कहनी हैं तो उन्हें डिनर से पहले का समय चुनना चाहिए जबकि पुरुष को अपनी पत्नी के लिए 12 घंटे पहले सुबह का समय चुनना चाहिए।