इंटरनेट और स्मार्टफोन पर हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है। घरों में छोटे-छोटे बच्चे तक स्मार्टफोन की लत के गिरफ्त में हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को इंटरनेट और स्मार्टफोन की इस लत से बचाना जरूरी है ताकि वे अपने बचपन को भरपूर जी सकें। दरअसल, बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर मां-बाप नौकरी में व्यस्त रहते हैं और बच्चों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में बच्चे धीरे-धीरे स्मार्टफोन गेम्स और इंटरनेट की दुनिया में रम जाते हैं, उनका वास्तविक दुनिया से संबंध कटकर आभासी दुनिया के साथ जुड़ जाता है। जो कई लिहाज से बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए घातक है।