फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपकी 'लव लाइफ' खतरे में है?

Tue, 24 Sep 2013 04:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप किसी के प्यार में है? क्या आप प्यार के कारण किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाते? क्या आप अपनी लव लाइफ और कॅरियर में तालमेल नहीं बैठा पा रहे?
विज्ञापन


यदि आपके साथ इनमें से कुछ भी हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप अपनी लाइफ को ठीक से बैलेंस नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं। आप इन टिप्स को अपनाकर आसानी से अपनी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बना सकते हैं।

दोनों को बराबर समय दें
आप अपनी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को बराबर समय दें। आप अगर दोनों जगह बराबर टाइम दे पाएंगे जो आपकी सारी परेशानियां खुद-ब-खुद हल हो जाएंगी।

इसके लिए आप अपना एक शेड्यूल बनाएं और सुनिश्चित कर लें कि आपको दोनों के लिए वक्त कैसे निकालना है। यदि आप पार्टनर के लिए स्पेशल वक्त निकालना चाहते हैं तो आप अपने वीकेंड का पूरा दिन उन्हें दें।
विज्ञापन


आप ऐसा भी कर सकते हैं कि जिस दिन आपके पार्टनर की छुट्टी हो महीने में एकाध दिन आप ऑफ लें और आप पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं आपका पार्टनर भी ऐसा ही करे तो निश्चित तौर पर एक-दूसरे को पूरा टाइम दे पाएंगे।

मानसिक रूप से खुद को तैयार करें
अब आप किसी के प्यार में है और आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर भी ध्यान देना है तो आपको मानसिक रूप से दोगुनी जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार करना होगा।

संभवतः आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। लेकिन आप पेशेंस के साथ दोनों चीजों को सही तरीके से हैंडल करें। इससे आपकी लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों बेहतर चलेंगी।

पार्टनर से प्रोफेशनल लाइफ साझा करें
आप अपने पार्टनर से उसकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानें और पार्टनर को अपनी प्रोफेशनल लाइफ और अपने वर्क स्टाइल के बारे में बताएं। जिससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएं।

ब्रेक में वक्त दें
आप अपने रोजमर्रा के कामों में अपने पार्टनर को कुछ वक्त अवश्य दें। जैसे आपका लंच ब्रेक होता है तो उसमें से पांच से दस मिनट अपने पार्टनर के लिए रखें, इससे आपका पार्टनर भी खुश होगा और आपका रिश्ता भी दिन पर दिन मजबूत होता जाएगा।

बातचीत का समय निश्चित करें
आप सप्ताह में या दिन में एक समय निश्चित कर लें जब आप दोनों एक-दूसरे से बातचीत कर सकें। इससे आप दोनों एक-दूसरे के लिए काफी वक्त निकाल पाएंगे।

दरअसल, कई लोग अपनी प्रोफेशनल लाइफ में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी पर्सनल लाइफ भूल जाते हैं। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए आपकी लाइफ का सबसे इंपोर्टेंट समय आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बीत रहा है तो आपको उसी वक्त में से ही कुछ क्वालिटी टाइम पार्टनर के लिए निकालना भी बेहद जरूरी है।

सरप्राइज मिलने का प्रोग्राम बनाएं
अगर आपके साथ ऐसा होता है कि काम की वजह से आपके बने बनाए प्रोग्राम बिगड़ जाते हैं तो आपको चाहिए कि आप सरप्राइज मिलने का प्रोग्राम बनाएं। या फिर कभी आप अचानक हाफ डे लेकर पार्टनर से मिलने पहुंच जाएं और उन्हें सरप्राइज करें। इससे आप दोनों एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम भी दे पाएंगे।

बहुत ज्यादा छुट्टियां ना लें
अगर आपको लव लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ भी अच्छी रखनी है तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा।

आपको चाहिए कि आप बहुत ज्यादा फोन पर बात ना करें या फिर अपना वक्त सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ना बिताएं। इतना ही नहीं, आप बहुत लंबी छुट्टियां भी ना लें और बहुत ज्यादा छुट्टियां भी ना करें।
विज्ञापन


पार्टनर से हर वक्त ऑफिस की चर्चा ना करें
यदि आप घर पर है या फिर पार्टनर से बातचीत कर रहे हैं तो हर वक्त ऑफिस की बातचीत ना करें। कहीं ऐसा ना हो कि आपका पार्टनर आपकी बातों में इंटरेस्ट लेना बंद कर दे।

आप ये भी ध्यान रखें कि अगर आप घर पर हैं तो ऑफिस का काम करने से बचे। इससे आप अपने आपको को भी वक्त दे पाएंगे और अपने पार्टनर को भी टाइम दे पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें