Holi Relationship Advice: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का भी खास मौका होता है। अगर आपके दिल में भी किसी के लिए हल्की-सी फीलिंग है और इस होली आप अपने क्रश को रंग लगाना चाहते हैं, तो जल्दबाज़ी नहीं, सही तरीका अपनाइए। वरना रंग चढ़ने से पहले ही बात बिगड़ सकती है।
होली का असली रंग सम्मान, समझदारी और मुस्कान में है। अगर दिल की बात कहनी है तो रंग बहाना नहीं, रिश्ते की शुरुआत बनाइए। क्योंकि सच्चा रंग वही है जो इज्जत और प्यार के साथ चढ़े। आइए जानते हैं क्रश को रंग लाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें और क्रश के साथ होली खेलने के लिए क्या स्मार्ट तरीके अपनाएं।
पहले लें इजाजत, फिर लगाएं रंग
सबसे जरूरी बात 'सहमति' है। सीधे जाकर रंग लगा देना फिल्मी सीन में अच्छा लगता है, असल जिंदगी में नहीं। किसी को रंग लगाना है तो हल्के अंदाज़ में पूछ सकते हैं, "इस बार होली पर सबसे पहला रंग मैं लगा सकता या लगा सकती हूं?" अगर सामने वाला मुस्कुराए और हां कहे, तो समझिए पहला स्टेप क्लियर।
दोस्ती की शुरुआत को बनाएं मजबूत
अगर अभी सिर्फ हल्की-फुल्की जान-पहचान है, तो पहले बातचीत बढ़ाएं।
जब आपके साथ वह सहज महसूस करने लगेंगे तो रंग लगाना भी आसान हो जाएगा।
सही समय और सही माहौल चुनें
भीड़ में अचानक रंग लगा देना हर किसी को पसंद नहीं आता। बेहतर होगा कि रंग लगाते समय,
हल्का, प्यारा और सम्मानजनक अंदाज रखें
चेहरे पर हल्का सा गुलाल और साथ में एक प्यारी सी लाइन कहां, "होली है और ये रंग थोड़ी-सी मेरी फीलिंग्स का भी है।" ज्यादा दिखावे, ड्रामे या जबरदस्ती की हरकतों से बचें। याद रखें कि इम्प्रेशन बनाना है, डराना नहीं है।
रिजेक्शन के लिए भी तैयार रहें
हर कहानी रंगीन हो, ये जरूरी नहीं। अगर सामने वाला मना कर दे, तो मुस्कुराकर कहें कि कोई बात नहीं, आपकी होली शानदार रहे। यही मैच्योरिटी आपको और आकर्षक बनाती है।
अगर क्रश भी दे सकारात्मक प्रतिक्रिया तो?
होली में क्या बिल्कुल न करें?