फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Ticket Rate: एटीएफ महंगा होने, पीक सीजन से तीन गुना बढ़ा फ्लाइट का किराया; विदेशी उड़ानें भी हुईं महंगी

Mon, 08 Jun 2026 01:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मांग के कारण हवाई यात्रा महंगी हो गई है। वाराणसी से मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद समेत कई प्रमुख शहरों की उड़ानों का किराया पीक सीजन की तुलना में तीन गुना तक बढ़ गया है। इसका असर कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
एविएशन टरबाइन फ्यूल महंगा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: गर्मी की छुट्टियों के चलते हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही विमान किरायों में भी भारी उछाल आया है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती लागत और पीक सीजन की मांग के कारण विमानन कंपनियों ने किरायों में बढ़ोतरी कर दी है। मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए किराया दो से तीन गुना तक बढ़ गया है, जबकि विदेश जाने वाली उड़ानों के किराये में भी 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रतिदिन 80 से 90 उड़ानों का संचालन होता है। इन दिनों एयरपोर्ट पर विस्तार कार्य चलने के कारण कुछ उड़ानों की संख्या में कमी आई है। वहीं, गर्मी की छुट्टियों और भीषण गर्मी के चलते बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। शिमला, दार्जिलिंग, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए यात्रियों की मांग बढ़ी है।

विज्ञापन

मुंबई का किराया, जो सामान्य दिनों में 4,000 से 6,000 रुपये के बीच रहता था, अब 13,000 से 15,000 रुपये तक पहुंच गया है। दिल्ली के लिए सामान्यतः 2,500 से 3,000 रुपये का किराया अब 5,500 से 6,000 रुपये तक हो गया है। बंगलूरू का किराया 10,000 रुपये से अधिक और हैदराबाद का करीब 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। 

वहीं, कोलकाता के लिए एक स्टॉप वाली उड़ानों का किराया 13,000 से 15,000 रुपये तक हो गया है। जम्मू के लिए सामान्य दिनों में लगभग 6,000 रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यात्रियों को 16,000 रुपये से अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें