जून में ही क्यों मनाते हैं फादर्स डे
बाद में 1910 में वाशिंगटन की एक बेटी ने भी यही मांग उठाई। सोनोरा स्मार्ट डाॅड ने अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट के लिए पहली बार फादर्स डे मनाया। विलियम के छह बच्चे थे, जिनकी परवरिश उन्होंने मां और पिता दोनों के रूप में की। अपने पिता की परवरिश और प्रयासों को सम्मान देने और उनकी याद में सोनोरा ने 19 जून 1910 को स्पोकेन, वाशिंगटन में पहली बार आधिकारिक तौर पर फादर्स डे मनाया। 19 जून को फादर्स डे इसलिए मनाया गया था, क्योंकि इसी दिन सोनोरा के पिता का जन्मदिन होता था।
फादर्स डे को आधिकारिक मान्यता
1966 में अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन बी. जाॅनसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में राष्ट्रीय मान्यता दी। फिर 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन को स्थायी राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया।
फादर्स डे का महत्व
पिता के योगदान, उनके परिश्रम, समर्पण को सम्मानित करने के लिए यह दिन खास महत्व रखता है। फादर्स डे अपने पिता के प्रति आभार व्यक्त करने और जीवन में किए गए त्याग व समर्पण की सराहना करने का मौका देता है। इस दिन बच्चे अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल करते हैं। उन्हें तोहफे देकर या उन्हें खुश करने के लिए कई तरह के प्रयास करके पापा से अपने प्यार की अभिव्यक्ति करते हैं।