फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Trip Ideas: बच्चे के साथ सफर आसान बनाने के तरीके, ट्रिप का मजा नहीं होगा खराब

Wed, 10 Sep 2025 06:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरेंट्स बनने के बाद ट्रिप प्लान करना आसान नहीं होता, लेकिन सही तैयारी और थोड़ी समझदारी से आप अपने बच्चे के साथ भी हर सफर को यादगार बना सकती हैं।
विज्ञापन
परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रिप की बात आते ही मन में उत्साह की लहर दौड़ जाती है, लेकिन यह जितना आनंदायक होता है, उतना ही चैलेंजिंग भी। आप और आपका साथी इन चुनौतियों को पार करते हुए इसे ताउम्र याद रहने वाले लम्हों में बदल सकते हैं, लेकिन यह सपने तब थोड़ा मुश्किल लगने लगते हैं, जब आप पेरेंट्स बन जाते हैं।

विज्ञापन


कोई भी ट्रिप प्लान करने से पहले आपको अपने बच्चे के बारे में सोचना पड़ता है। तब आपके पास दो ही रास्ते होते हैं- आप बच्चे को रिश्तेदारों के पास छोड़ दें या फिर अपने साथ लेकर जाएं। अगर आप दूसरा रास्ता चुनती हैं तो आपकी चुनौती और भी बढ़ जाती है। तब आपको केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि बच्चे के बारे में भी सोचना पड़ता है। आपके ऊपर तब खुद को और बच्चे को हर परिस्थिति में सुरक्षित रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप माता-पिता बनने के बाद घूमने-फिरने के सपनों की तिलांजलि ही दे दें।

हर चीज के लिए तैयार

बच्चे नाजुक होने के साथ सबसे ज्यादा एक्टिव होते हैं और पूरे समय भाग-दौड़ करते रहते हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना आम है। इसलिए पैकिंग करते समय दवाइयां और फर्स्ट एड बॉक्स रखना न भूलें। अगर बच्चा इतना छोटा है कि चल भी नहीं सकता तो आप पहले उसकी जरूरत के सभी सामान की एक सूची बनाएं। फिर सभी चीजों को एक बैग में सही तरह से रखें। ऐसा करने से जरूरी सामान को भूलने की गुंजाइश बहुत कम हो जाएगी और आप बेफ्रिक होकर अपने सफर का भरपूर आनंद  ले सकेंगी।
विज्ञापन


बच्चा है प्राथमिकता

आप जगह कोई भी चुनें, मगर बच्चे पर नजर बनाए रखें। बच्चा छोटा हो या बड़ा, आप अपने सफर का पूरा आनंद लें, बस सेहत का ध्यान रखते हुए।

दिमाग को शांत रखें

सफर का आनंद लेने और उसे यादगार बनाने का सबसे अच्छा तरीका है दिमाग को फ्री यानी शांत रखना। अगर आप पूरे सफर में बस यही सोचती रहें कि आपके साथ बच्चा है और आप मौज-मस्ती नहीं कर सकतीं तो ऐसे में आपकी यात्रा खराब हो जाएगी। इसलिए मांइड फ्री होकर जाएं और हर स्थिति में शांत रहने का प्रयास करें।

खान-पान का ध्यान

आप अकेली जाती हैं तो कुछ भी खाकर या न खाकर भी सफर का आनंद लेती हैं, लेकिन यहां आपके साथ एक बच्चा है, इसलिए खाने के लिए हमेशा कुछ साथ रखना बहुत जरूरी है। मसलन- स्नैक्स, कुछ फल आदि, साथ ही आप बच्चे के लिए अतिरिक्त कपड़े रखना भी न भूलें। लेकिन इतना सामान भी न रख लें कि ट्रिप बोझ लगने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें