फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

क्लाइमेक्स के मामले में मर्द क्यों बोलते हैं झूठ

Sun, 21 Jul 2013 01:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि महिलाएं फेक ऑर्गेज्म में परफेक्ट होती हैं। लेकिन एक नई स्टडी और एक बुक इस बारे में कुछ और ही कहती है।


इस किताब और स्टडी के मुताबिक महिला और पुरूष दोनों ही फेक ऑर्गेज्म में आगे होते हैं।

द सन में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ऑनलाइन फार्मेसी यूकेमेडिक्स द्वारा ये स्टडी कराई गई। इसमें पाया गया कि ब्रिटेन में जहां 74 फीसदी महिलाएं ऑर्गेज्म का नाटक करती हैं वहीं 22 फीसदी पुरूष भी ऑर्गेज्म होने का नाटक करते हैं।

पढ़ें: इन 7 नुस्खों को अपनाकर शादी बनाएं खुशहाल

स्टडी में ये भी पाया गया कि महिला और पुरूषों को ऑर्गेज्म का नाटक करने के कारण अलग-अलग है।

अधिकतर महिलाएं ऐसा इसीलिए करती हैं ताकि उनका पार्टनर उन्हें ज्यादा प्यार करें और करीब आएं।

लेकिन जब पुरूषों से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वे अपनी महिला पार्टनर को अच्छा महसूस करवाना चाहते हैं और साथ ही वे कई बार अपने सेक्स करने के अंदाज से शर्मिंदा भी होते हैं।


देखें: परदे के पीछे प्रियंका की नशीली अदाएं

डॉ. अब्राहम ने 25 सालों की रिसर्च के बाद मेल ऑर्गेज्म पर एक किताब लिखी है-'वाय मैन फेक इटःद टोटली अनएक्सपेक्टेड ट्रूथ'। इस बारे में डॉ. अब्राहम का कहना है कि जब उन्होंने इस विषय पर रिसर्च करनी शुरू की तो पाया कि पुरूष जब रिलेशनशिप में होता है तो वह अपने पार्टनर की अपने से भी ज्यादा केयर करता है।
विज्ञापन


आमतौर पर पुरूष जानते हैं कि महिलाओं का ऑर्गेज्म फेक होता है। यह बहुत दुखदायी सच है। पुरूषों के लिए ये फीलिंग बिल्कुल वैसी ही होती है जैसे महिलाओं को बच्चे को जन्म देने के दौरान दर्द होता है।

लेकिन इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि यदि महिलाओं को पता चले कि उनका पार्टनर ऑर्गेज्म होने का नाटक करता है तो उनके लिए भी ये पेनफुल होगा।

पढ़ें: मर्द भी बेचते हैं अपना जिस्म
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें