फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली टिप्स: घरवालों की बेवजह सलाह से हैं परेशान? बिना झगड़े ऐसे निकालें रास्ता

Tue, 13 Oct 2026 01:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

family boundaries: क्या परिवार के सदस्य आपकी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल देते हैं? जानें बिना रिश्ते खराब किए व्यक्तिगत सीमाएं तय करने, मानसिक शांति बनाए रखने और स्वस्थ रिश्ते बनाने के आसान तरीके।
 
विज्ञापन
परिवार की दखलअंदाजी कैसे रोकें - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Happy Family Tips: हर किसी के जीवन में परिवार सुरक्षा और भावनात्मक सहारे का आधार होता है। परिवार के साथ आप खुद में सुरक्षित महसूस कर पाते हैं। लेकिन कई बार परिवार के सदस्य सुरक्षा के नाम पर आपकी निजिता, फैसलों और रिश्तों में जरूरत से ज्यादा दखल देने लगते हैं। ऐसी स्थिति में परिवार के बीच घुटन होना या दबाव महसूस होने लगता है। इससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


परिवार का साथ चाहते हैं, इसलिए लोग कुछ बोल नहीं पाते और इस दखलअंदाजी पर अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि परिवार का साथ भी बना रहे और वे आपको अपना जीवन अपने मुताबिक जीने की स्वतंत्रता भी दें तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

सही संवाद, स्पष्ट सीमाएं तय करना, रिश्तों में सम्मान और अपने अधिकारों को बिना बहस के मांगने का तरीका आना चाहिए। पारिवारिक सुरक्षा के साथ ही अपनी निजिता की सुरक्षा रखना भी आना चाहिए। यहां बिना किसी विवाद के परिवार को उनकी सीमाएं समझाने के लिए कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन



1. अपनी बात शांत तरीके से रखें

अगर परिवार का कोई सदस्य हर फैसले में हस्तक्षेप करता है, तो गुस्सा करने के बजाय शांति से अपनी बात कहें। उन्हें बताएं कि उनकी चिंता आपके लिए मायने रखती है, लेकिन कुछ फैसले आप खुद लेना चाहते हैं।

2. निजी सीमाएं तय करें

अपनी निजी जिंदगी, आर्थिक फैसलों, करियर और वैवाहिक रिश्तों से जुड़ी सीमाएं स्पष्ट रखें। हर बात का जवाब देना या हर फैसला समझाना जरूरी नहीं है। विनम्रता से अपनी बात पर कायम रहें।

3. हर बात पर बहस करने से बचें

कुछ विषयों पर बार-बार बहस करने के बजाय बातचीत को दूसरी दिशा में ले जाना बेहतर हो सकता है। इससे अनावश्यक तनाव कम करने में मदद मिलती है।

4. रिश्तों में सम्मान बनाए रखें

सीमाएं तय करने का मतलब परिवार से रिश्ता तोड़ना नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ अपनी जरूरतें बताएं और सामने वाले की बात भी सुनें। याद रखें, स्वस्थ रिश्तों में अपनापन होने के साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान भी जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें