अगर आप प्यार की तलाश में हैं तो आप नाइट क्लब्स के बजाय ऑफिस में अपने प्यार को ढूंढेंगे तो बेहतर होगा। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।
जी हां, ब्रिटेन में किए गए एक रिसर्च के परिणामों के अनुसार नाइट क्लब या पब में शुरू हुए रोमांस की तुलना में दफ्तर में शुरू हुए रोमांस जब शादी में बदलते हैं तो वो ज्यादा लंबे समय तक टिकते हैं।
डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार, ये शोध तकरीबन 2000 वयस्कों पर किया गया और पाया गया कि 11 फीसदी लोग जिनकी मुलाकात दोस्तों के माध्यम से हुई उनकी तुलना में 14 फीसदी लोग जो दफ्तर में रोमांस करने लगे, उनका रोमांस शादी में कदल गया।
शोध में ये भी पाया गया कि 22 फीसदी वे लोग जिनकी मुलाकात नाइट क्लब और पब में हुई थी, उनके संबंध एक रात से ज्यादा नहीं टिक पाए। वहीं पार्टिओं में मिले लोगों के सम्बन्ध भी औपचारिक ही रहे।
शोध में 51 फीसदी लोगों ने बताया कि संबंधों की सफलता इस बात पर बहुत निर्भर करती है कि उनकी मुलाकात कहां हुई। यानी अब आप ऑफिस में बेझिझक अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।