फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से ज्यादा युवा नहीं करना चाहते चुपचाप तरीके से शादी, जानें शादी के बारे में क्या राय रखती है युवा पीढ़ी

Tue, 30 Jun 2020 09:30 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कोरोना महामारी का प्रभाव शादियों में भी देखने को मिला है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना वायरस का प्रभाव हर जगह देखने को मिला है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले कुछ समय से देश और दुनिया के कई देशों में लॅाकडाउन लगा हुआ था, जिसमें अब कुछ ढील दी जाने लगी है। कोरोना महामारी का प्रभाव शादियों में भी देखने को मिला है।

इस समय हमने देखा कि बहुत से लोगों ने लॅाकडाउन में ही शादी कर ली, परंतु बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने लॅाकडाउन में शादी करने का फैसला नहीं किया। एक कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक आधे से ज्यादा युवाओं ने इस समय शादी करने का फैसला नहीं लिया और उन्होने शादी को 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। 

आइए जानते हैं इस सर्वे के मुताबिक लोगों ने अपनी शादी की तारीख को आगे क्यों बढ़ाया और शादी को लेकर आज की युवा पीढ़ी के क्या विचार हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
इस समय शादी समारोह में अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शानदार जश्न मनाने में रखते हैं विश्वास
  • आज की युवा पीढ़ी शानदार जश्न मनाने में विश्वास रखती है। इस समय कोरोना वायरस के कारण शानदार तरीके से जश्न मनाना संभव नहीं है, जिस वजह से कई लोगों ने अपनी शादी की तारीख को 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। इस समय शादी समारोह में अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 9
युवा पीढ़ी घूमने का काफी शौक रखती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
शादी के बाद जाना चाहते हैं देश-दुनिया की सैर पर
  • कई युवाओं ने इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है क्योंकि वे शादी के ठीक बाद लंबी छूट्टी लेकर अपने जीवनसाथी के साथ देश- दुनिया की सैर पर जाना चाहते हैं। अभी कोरोना वायरस के कारण कई भी जाना संभव नहीं है। आज की युवा पीढ़ी घूमने का काफी शौक रखती है, ऐसे में शादी के ठीक बाद युवा चाहते हैं कि हनीमून के लिए जाया जाए। परंतु इस समय हनीमून के लिए जाना संभव नहीं है।
 

4 of 9
शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख पाना संभव नहीं है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शादी में सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं
  • युवाओं का कहना है कि शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख पाना संभव नहीं है। ऐसे में इस समय शादी करना ठीक नहीं है। शादी में बिना दोस्तों रिश्तेदारों के रौनक नहीं आती है, जिस वजह से बहुत से युवाओं ने अभी शादी न करने का फैसला लिया है।

 
विज्ञापन

5 of 9
युवा पीढ़ी शादी समारोह में भीड़-भाड़ पसंद करती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शादी ऐसी की सब का दिल खुश हो जाए
  • कई युवाओं का मानना है कि शादी ऐसी होनी चाहिए, जिसे दुनिया देखते रह जाए। युवा चाहते तो हैं कि उनकी शादी की लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में हो परंतु उनका ये मानना है कि बिना महफिल के लाइव स्ट्रीमिंग का कोई मजा नहीं है। आज की युवा पीढ़ी शादी समारोह में भीड़-भाड़ पसंद करती है। 

 
विज्ञापन

6 of 9
शादी में काफी पैसा खर्च किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी समारोह से जुड़े लोगों को हुआ काफी नुकसान
  • इस साल अभी तक शादी समारोह से जुड़े लोगों को काफी नुकसान हुआ है। इस समय में जो शादियां हुई हैं, वो काफी लो बजट में हुई हैं। आमतौर पर शादी में काफी पैसा खर्च किया जाता है।

 
विज्ञापन

7 of 9
शादी में कई तरहों के प्रोग्राम होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
युवा नई गंवाना चाहते ये मौका
  • एक सर्वे के अनुसार बहुत से युवा शादी में होने वाले कई तरहों के प्रोग्रामों के आनंद को गंवाना नहीं चाहते हैं। आमतौर पर शादी में कई तरहों के प्रोग्राम होते हैं, जो इस समय संभव नहीं है। बहुत से युवा अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं, जिस वजह से वे इस समय शादी न करके कोरोना वायरस के समाप्त होने के बाद शादी करना चाहते हैं।

8 of 9
कई युवाओं ने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना के बाद दोगुना होगा आनंद
  • कोरोना महामारी के समाप्त होने के बाद शादी का आनंद दोगुना होने की उम्मीद है, जिस कारण कई युवाओं ने अपनी शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 
विज्ञापन

9 of 9
भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 50 प्रतिशत शादियां टल चुकी हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
भारत में 50 प्रतिशत शादियां टली 
  • भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 50 प्रतिशत शादियां टल चुकी हैं। अभी भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिस वजह से बचे हुए महीनों में भी शादी समारोह में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें