Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : twitter
दीपवीर की शाही शादी- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में अपनी शादी रचाई और लगातार चर्चा में बने रहे। बताया यह भी जा रहा है कि बॉलीवुड में इन दोनों की शादी अब तक की सबसे महंगी शादी रही। बता दें दीपिका और रणवीर ने दो रीति-रिवाजों से शादी की। पहले दिन कोंकणी और फिर दूसरे दिन सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। शादी में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा लेक कोमो की फूलों से की गई सजावट। यह सजावट बहुत ही महंगे फूलों से की गई थी। दीपिका-रणवीर के ब्राइडल ड्रेस को सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के लहंगे की कीमत 8.5 लाख रुपए थी। खबर है दीपिका-रणवीर ने खुद के लिए मुबंई के जुहू में 50 करोड़ का घर खरीदा है।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने भारतीय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी
- फोटो : File Photo
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी- दीपिका-रणवीर के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने पूरी दुनिया की मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। प्रियंका हमेशा से चाहती थीं कि वो एक राजकुमारी की तरह दुल्हन बनें। इस वजह से उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन में शादी करने का फैसला किया। इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने-जाने के लिए खास जेट प्लेन का इंतजाम किया गया था। खबरों की मानें तो प्रियंका-निक ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में करोड़ों रुपए लुटा दिए। चार दिन तक चलने वाली इस शादी को जिसने देखा उसने यही कहा कि जैसे किसी राजा-महाराजा की शादी हुई हो। 4 दिन तक उमेद भवन को बुक करने के लिए प्रियंका-निक ने 3.3 करोड़ रुपए दिए।
देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है
- फोटो : Instagram
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी को- देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी देश की सबसे महंगी शादी बताई जा रही है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई, जहां अंबानी परिवार और पीरामल परिवार के लोग मौजूद थे। साथ ही बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं। अंबानी परिवार ने बेटी ईशा की प्री-वेडिंग उदयपुर के उदय विलास में किया। यहां अंबानी परिवार पीरामल परिवार के साथ अमिताभ बच्चन आमिर खान,शाहरुख खान और कई बॉलीवुड के सितारे मौजूद थे। मुबंई से उदयपुर पहुंचने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई थी। वहीं ईशा की शादी उनके घर इंटीलिया से हुई। इस शादी में भी कई करोड़ रुपये खर्च हुए।
सोनम कपूर की शादी साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक रही
- फोटो : Instagram
सोनम कपूर की शादी- साल की सबसे चर्चित सेरेमनी में से एक रही सोनम कपूर की शादी। शादी की सभी रस्में सिख रीति-रिवाज से हुईं। इस आलीशान शादी के वेन्यू की सजावट भी महंगे फूलों और कैंडल से की गई थी। सोनम की शादी उनकी मौसी के बंगले से हुई। शादी का वेन्यू बेहद शानदार था। मंडप के आसपास खुशबूदार कैंडल और मोगरे के फूल सजाए गए थे। ये कैंडल 'जो मैलोन' ब्रांड के थे, जिन्हें केट मिडिलटन और प्रिंस विलियम की रॉयल वेडिंग में भी इस्तेमाल किया गया था। ये कैंडल्स स्पेशली लंदन से मंगवाए गए थे। एक कैंडल की कीमत करीब 7 हजार रुपए थी। सेरेमनी में अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी, बोनी, अंशुला कपूर, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी पहुंचे थे।