फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांटिक लाइफ में रंग भर देती हैं ये 5 बातें, आज ही ट्राई करें

Thu, 06 Dec 2018 09:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अगर रिश्ते में नीरसता महसूस करने लगे हैं या यूं कहे कि आपका प्यार भरा रिश्ता बोरिंग लगने लगा है तो ये 5 खास टिप्स उसे दोबारा रोमांटिक बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये जादुई टिप्स।  

विज्ञापन

- फोटो : file photo
विश्वास
विश्वास जीतना बहुत जरुरी है। यदि आप चाहते हैं कि आप अपने साथी से हर विषय पर खुलकर बात कर सके तो सबसे पहले आपको उनका विश्वास जीतना होगा।अगर आपका पार्टनर आपको अच्छी तरह समझता है तो भविष्य में आप दोनों के बीच कभी कोई गलतफहमी नहीं होगी।  

- फोटो : file photo
इशारों को समझें
आपको अपने साथी के साथ कुछ इस तरह की समझ बनानी होगी कि वह आपकी बात बिना कहे भी समझ सके।

- फोटो : file photo
फोन से रहें दूर
रात को सोते समय जहां तक संभव हो इंटरनेट या फोन कभी भी चेक ना करें। अगर बहुत जरूरी हो तब ही ऐसा करें।याद रखें दिन भर की थकान के बाद आपका ध्यान फोन पर नहीं साथी पर होना चाहिएI

- फोटो : file photo
अपनी पसंद-नापसंद शेयर करें
अपने राज, अपनी पसंद नापसंद वो सब बातें रात को पति के साथ सोते समय शेयर करें। रिसर्च कहती है कि जो लोग सोने से पहले पार्टनर से सारी बातें शेयर करते हैं, वो ज्यादा खुश और संतुष्ट होते हैंI

- फोटो : file photo
घर के काम में करें एक दूसरे की मदद
आप दोनों एक साथ किचन में खाना बना सकते हैं। कमरे को साथ मिलकर साफ कर सकते हैं। साथ में गाने गुनगुना सकते हैं या आइसक्रीम खाने जा सकते हैंI ये सब बातें आपको एक दूसरे के और करीब कर देंगी। इसके अलावा आप दोनों एक दूसरे के साथ का महत्व समझ सकेंगे।
विज्ञापन

relationship - फोटो : file photo
तारीफ करना ना भूलें
अपने साथी की तारीफ करें। अपनी बिजी लाइफ से थोड़ा सा समय निकालकर अपने पार्टनर की तारीफ करना बिल्कुल ना भूलें। उनकी तारीफ में आपकी तरफ से बोले हुए दो शब्द भी उनके दिल को छू लेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें