फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, गर्लफ्रैंड नाराज हो जाए तो कैसे मनाएं

Sun, 24 Feb 2013 07:52 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रैंड के बीच झगड़े होते हैं और वो मान भी जाते हैं। रिलेशनशिप में सबसे दिलचस्प लेकिन मुश्किल मोड़ तभी आता है जब आप अपने पार्टनर को मनाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


लेकिन यकीन मानिए हल्का-फुल्का झगड़ा या बहस रिलेशनशिप को जीवंत बनाते हैं। यदि आपका पार्टनर आपसे नाराज हो गया है तो आपको उसको मनाना आना चाहिए। कई बार कुछ झगड़े यूं ही बिना वजह हो जाते हैं जिन्हें बहुत ही प्यार से दूर किया जा सकता है।

यदि आपका अपने पार्टनर से अकसर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है तो आपको उसे मनाने की कुछ सिंपल ट्रिक्स जरूर आनी चाहिए। आइए जानें गर्लफ्रेंड को मनाने के फंडे।
विज्ञापन


"बेबी, आई एम सॉरी!"
आपके लिए यह मायने नहीं रखता कि गलती किसकी थी लेकिन ये आपका फर्ज बनता है कि आप माफी मांगे। बहुत से झगड़े सिर्फ आपके सॉरी कहने भर से सुलझ सकते हैं।

आपको अपने पार्टनर को फोन करके दिल से सॉरी बोलना चाहिए। आपके इस अंदाज से वो आपको जरूर माफ कर देगी और आप दोनों के बीच पहले की तरह प्यार बरकरार रहेगा।

"आई लव यू" एंड "आई मिस यू"
हालांकि ये लाइनें बहुत आम है लेकिन यह निश्चित रूप से आपका काम आसान कर सकती हैं। आप उसे कहें कि आप उसे चाहते हैं और उसे याद कर रहे हैं।

यह रिलेशंस को पहले की तरह स्मूथ बना सकता है और आपको पार्टनर को गुस्सा ठंडा करने में भी कारगर होगा। यदि आप लड़की का हाथ पकड़कर प्यार से उसकी आंखों में आंखें डालकर अपने प्यार का इजहार करेंगे तो लड़की आपको ना नहीं कह पाएगी।

"हम ये सब पहले कर चुके हैं..."
हालांकि ये लाइन थोड़ी फनी है लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए कारगार है। यदि आपकी गर्लफ्रेंड का मूड ऑफ है तो उसका मूड हल्का करने के लिए आप कुछ ऐसा वाकया याद दिला सकते हैं जो कि आप दोनों के साथ पहले हो चुके हों। ऐसे में आपको चाहिए कि आप एक ही बात पर बार-बार झगड़ा ना करें और जल्दी से उसे सुलटा लें।

"तुम क्या कर रही हो?"
यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड को मनाना चाहते हैं और रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप उससे फोन पर बात करने के दौरान पूछ सकते हैं कि वह क्या कर रही है।

यह ऐसा सवाल है जो कि आपकी गर्लफ्रेंड को नाराज भी नहीं करेगा और आप अपना झगड़ा भुलाने में भी मदद करेगा। आपको चाहिए कि आप झगड़ा खत्म करने और गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए मन से कोशिश करें और जितना संभव हो उतनी जल्दी पहल करें।

"लेट्स टॉक!"
ऐसा बहुत ही कम होता है जब पुरूष झगड़े के बाद अपनी पार्टनर को मनाने के लिए ऐसे वाक्यों का इस्तेमाल करता है।

यकीन जानिए आपके इस तरह से कहने पर ना सिर्फ आपकी गर्लफ्रेंड को आश्चर्य होगा बल्कि वो खुश भी होगी। अपनी गर्लफ्रेंड के पास प्यार से बैठें और आराम से उससे बात करें। यह फॉर्मूला आपकी गर्लफ्रेंड को आपके करीब लाएगा।

गर्लफ्रेंड्स को मनाना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ऐसे में यदि आपका कभी अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो भी जाएं तो इन लाइनों को याद रखिएगा आप निश्चित रूप से उसकी खुशियां पाने में सफल होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें