फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप में भी हैं ये 7 आदतें तो इसका मतलब आप नहीं है 'अच्छे' पति

Thu, 08 Mar 2018 12:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
couple
शादी के बाद बहुत महिलाओं की अपने पति से अलग अगल शिकायत होती है। किसी को शिकायत रहती है कि उनके पति उन्हें इज्जत नहीं देते हैं तो किसी को रोकटोक से परेशानी होती हैं, जिससे रिश्तों में खटास ऐ जाती है। वैसे तो रिश्तों में खट्टे और मीठे दोनों तरह के पल होते हैं, लेकिन अगर सिर्फ खटास रह जाए तो वह किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है। रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं। कई बार हम समझ नहीं पाते कि कैसे इन्हें संजोया जाए। 

किसी भी रिलेशनशिप में पार्टनर्स दो पहियों की तरह होते हैं। किसी एक के प्रयास से यह गाड़ी नहीं चल सकती। अगर दोनों में से कोई भी एक अपनी जिम्मेदारी ना निभाएं तो इसका बैलेंस आउट हो जाता है। आगे की स्लाइड्स में जानें पुरुषों की उन आदतों के बारे में जिनकी वजह से वे अच्छे पति नहीं बन पाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
couple
कुछ पुरुष अपनी पत्नी को सिर्फ काम करने की मशीन समझते हैं। अगर आप रोज दफ्तर जाते हैं तो वह भी घर का काम संभालती हैं। आजकल तो महिलाएं ऑफिस और घर-गृहस्थी दोनों के काम संभालती हैं। ऐसे में आप यह सोच न रखें कि घर के सारे काम की जिम्मेदारी उनकी हैं। घर को छोटे मोटे कामों में उनकी मदद करें।
विज्ञापन

3 of 7
couple
कई बार पति दिनभर की फ्रस्टेशन अपनी पत्नी पर निकालते हैं व कई बार सही से बात न करना या हमेशा गुस्से से जवाब देना अच्छी बात नहीं है। आपके ऐसी आदत से उनको भावनात्मक ठेस पहुंचती हैं। अगर आप एक अच्छे पति बनना चाहते हैं तो हमेशा उनसे प्यार से व विनम्रता से बात करें। 
 

4 of 7
extra marital affair
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो शादी के बाद बाहर भी अफेयर चलाते हैं। ऐसा करके आप अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं। उनका आपके प्रति विश्वाश तोड़ रहे हैं। हर रिश्ता विश्वाश की बुनियाद पे टिका होता है। एक अच्छा पति वहीं है जो अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
dispute
कई पुरुष दूसरों के आगे अपनी पत्नी की आलोचना करते हैं। आपकी यह आदत किसी महिला को अच्छी नहीं लगेगी। एक अच्छा पति वहीं है जो अगर कोई परेशानी है भी तो अकेले में प्यार से समझाए न की दूसरों के सामने।
विज्ञापन

6 of 7
couple
बहुत से पुरुष ऐसे होते है कि वह दफ्तर से आकर अपनी पत्नी को टाइम नहीं देते। आकर खाना खाकर सीधा सो जाते हैं। उनके ऐसा करने से पत्नी को ऐसा लगता है कि पति की जिंदगी में उनकी कोई अहमियत नहीं है। इस सोच की वजह से भी कई बार दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और जिस वजह से दोनों में दूरियां हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple
शादी के बाद कुछ पति अपनी पत्नियों पर कई तरह की रोक-टोक लगाते हैं। रोक-टोक किसी इंसान को पसंद नहीं होती। एक अच्छा पति उनकी इच्छाओं को भी समझेगा और जितना हो सके उतना साथ देगा। अपनी पार्टनर को पूरी आजादी देनी चाहिए, जिससे कि वह स्वतंत्र महसूस कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें