फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में रोजाना इन चीजों के सेवन से मजबूत होगा इम्यून सिस्टम, बार-बार नहीं पड़ेंगे बीमार

Mon, 07 Jan 2019 10:13 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हम सर्दियों में बीमारी से बच सकते हैं - फोटो : social media
विज्ञापन

इन दिनों कई जगहों पर भीषण ठंड पर रही है। ऐसे में लोग सुबह उठने में देर करते है, और बिना नाश्ता किए ऑफिस चले जाते हैं। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता, सुबह नाश्ता नहीं करने से हमें कमजोरी और तनाव होने लगता है। ऐसे में अगर हम सुबह देरी से उठते है, तो बस जरा सा खाने का ध्यान रखकर हम सर्दियों में बीमारी से बच सकते हैं। 

विज्ञापन

 

सुबह नाश्ते में अगर हम फल और सलाद को ज्यादा लें तो हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग रहेगा - फोटो : social media
सुबह नाश्ते में अगर हम फल और सलाद को ज्यादा लें तो हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा और हम बीमारियों से बच पाएंगे। जब हमारा पेट खाली होता है तो उस वक्त हमारे शरीर में मौजूद गामा एंटरफेरॉन नाम का एंटी-वायरल एजेंट 17 प्रतिशत तक कम हो जाता है, जिस वजह से हमारे शरीर में ज्यादा तनाव पैदा हो जाता है और हम आसानी से सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। 

खाने में फल, सब्जी और दाल रोजाना शामिल करें - फोटो : social media
ऐसे में इससे बचने के लिए खाने में फल, सब्जी और दाल रोजाना शामिल करें। यह हमारे शरीर को खतरनाक बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर, आप नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं तो सर्दियों में अंडा और मछली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

एक्सरसाइज करने से हमारी इम्मयूनिटी मजबूत रहती है
वहीं, रोजाना सुबह की एक्सरसाइज से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम अच्छे से काम करने में सफल रहता है। बता दें कि एक्सरसाइज करने वाले लोग ज्यादातर एक्टिव रहते हैं। 
विज्ञापन

ग्रीन टी - फोटो : social media
सर्दी-जुकाम से बचने के लिए ग्रीन-टी का रोजाना सेवन करें। यह आपको तरोताजा भी रखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें