फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rat Repellent Home Remedy: इस एक चीज की गंध से भाग जाते हैं चूहे, तुरंत दिखता है असर

Mon, 30 Mar 2026 04:56 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Chuhe Bhagane Ka Tarika: क्या आप भी जानना चाहते हैं कि बिना मारे, चूहों को भगाने के लिए सबसे असरदार घरेलू उपाय क्या है? जवाब है, पुदीने का तेल चूहों को भगाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय है, क्योंकि इसकी तेज गंध चूहों को पसंद नहीं होती और वे उस जगह से दूर भाग जाते हैं।

विज्ञापन
चूहों को बिना मारे घर से भगाने के तरीके - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Rat se Chutkara Kaise Paye: घर में चूहे होना एक बड़ी समस्या बन सकता है। ये न सिर्फ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि गंदगी और बीमारियां भी फैलाते हैं। चूहों से छुटकारा पाने के लिए लोग जहर या ऐसी दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, जिससे चूहे मर जाते हैं, हालांकि मरे हुए चूहों को घर से निकालना और मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोग चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा रख देते हैं लेकिन पिंजरे में कैद चूहे को कहां छोड़ें, ये सवाल भी रहता है। ऐसे में अगर आप बिना जहर या पिंजरे के चूहों से छूटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। 

विज्ञापन


अगर आप भी चूहों से परेशान हैं और केमिकल या ज़हर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो ये घरेलू उपाय आपके लिए बेहद कारगर हो सकता है। सबसे किफायती है, एक ऐसी घरेलू चीज जिससे चूहा खुद ही घर छोड़कर भाग जाएगा।


चूहे भगाने की घरेलू दवा

सिर्फ एक चीज से चूहे से छुटकारा पाया जा सकता है, वो है पुदीने का तेल (Peppermint Oil)। पुदीने की तेज गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसकी खुशबू इतनी स्ट्रॉन्ग होती है कि चूहे उस जगह से दूर भाग जाते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें इस्तेमाल?


कॉटन बॉल में लगाएं

कॉटन में पुदीने का तेल डालकर उन जगहों पर रखें जहां चूहे ज्यादा आते हैं।


एंट्री पॉइंट पर लगाएं

दरवाजों, खिड़कियों और कोनों में पूदीना पत्तियां या तेल रखें ताकि चूहे अंदर न आ सकें।


स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करें

पानी में कुछ बूंद पुदीने का तेल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर कर रख लें। जगह-जगह पर इसको स्प्रे करें।



कब तक दिखेगा असर?

अगर आप पूदीने का उपयोग चूहे को भगाने में कर रहे हैं तो इसका असर एक-दो दिन में आपको जरूर नजर आने लगेगा। लगातार इस्तेमाल से चूहे पूरी तरह गायब हो सकते हैं।


ध्यान रखने वाली बातें

  • हर 2-3 दिन में पूदीने के तेल वाले कॉटन बाॅल्स को बदलें।

  • काॅटन बाॅल में तेल की मात्रा कम न रखें।

  • बच्चों और पालतू जानवरों से इसे दूर रखें।


अन्य घरेलू उपाय 

चूहों को भगाने के लिए पूदीने के अलावा भी कुछ चीजों को उपयोग में लाया जा सकता है। जैसे, 

  • लाल मिर्च पाउडर का छिड़काव कर सकते हैं।

  • तेज पत्ता रख सकते हैं।

  • लहसुन की गंध से भी चूहे भाग सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें