फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakshabandhan 2025: भाई के लिए घर पर बनाएं सुंदर राखी, ये आसान तरीके आएंगे आपके बहुत काम

Mon, 28 Jul 2025 05:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rakshabandhan 2025: चाहे आप क्रिएटिव हों या नहीं, कुछ आसान तरीकों से खूबसूरत राखियां आप भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से भाई के लिए राखी बनाने के तरीके।
विज्ञापन
राखी डिजाइन 2025 - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rakshabandhan 2025 DIY Rakhi Ideas : रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की डोर को मजबूत करने का उत्सव भी है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर प्यार की डोरी यानी राखी बांधती हैं और उसके सुखद भविष्य की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन 2025 में 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस बार क्यों न बाजार से खरीदी हुई राखी की बजाय खुद अपने हाथों से राखी तैयार की जाए? घर पर बनी राखी में जो अपनापन और भावनाएं होती हैं, वो किसी भी रेडीमेड राखी में नहीं मिलतीं। चाहे आप क्रिएटिव हों या नहीं, कुछ आसान तरीकों से खूबसूरत राखियां आप भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से भाई के लिए राखी बनाने के तरीके।

विज्ञापन



कुंदन और मोती की राखी डिजाइन

घर पर मौजूद मोती, कुंदन और रेशमी धागों से आप पारंपरिक लुक वाली खूबसूरत राखी बना सकती हैं। इसके लिए बाजार में मिलने वाले DIY Rakhi kits का भी सहारा लिया जा सकता है। इसमें न तो चिपकाने की जरूरत होती है और ना ही सिलाई की, ये राखी धागों को मोती में पिरोकर आसानी से बनाई जा सकती है। 


इको-फ्रेंडली राखी

पुराने कपड़े, जूट, बटन और पेपर से बनी इको-फ्रेंडली राखियां आजकल ट्रेंड में हैं। इन्हें बनाना आसान भी है और खास भी। ये राखियां कलाई के बाद मिट्टी में मिल जाती हैं और प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचातीं।
विज्ञापन



बच्चों के लिए कार्टून राखी बना

अपने छोटे भाई या कजिन के लिए डोरेमॉन, मोटू-पतलू, या सुपरहीरो थीम वाली राखी बनाएं। इसके लिए रंगीन फोम शीट, गूगल आईज और ग्लिटर से आप खुद बच्चों की फेवरेट राखियां बना सकती हैं। बाजार वाली राखियां जल्दी टूट जाती हैं। बच्चों के लिए यह राखियां मनोरंजक के साथ ही मजबूत भी होंगी।


राखी पर भाई के नाम या फोटो जोड़ें

इस बार भाई की राखी को फोटो राखी या नेम राखी बनाएं। प्रिंटेड फोटो को टुकड़ों में काटकर पेस्ट करें और ऊपर ट्रांसपेरेंट शीट लगाएं। इसे देख भाई के चेहरे पर मुस्कान आना पक्की बात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें