Raksha Bandhan 2024 : 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन के मौके पर बहन भाई के लिए पूजा करती हैं। उनके माथे पर तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना करती हैं और कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधती हैं। इसी के साथ भाई बहन एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और राखी का पर्व मनाते हैं। रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए आपको एक पूजा की थाली की जरूरत होती है, जिसमें राखी, तिलक के लिए रोली और अक्षत रखा जाता है। राखी की थाली में एक दीपक भी जलाते हैं।
इन दिनों रक्षाबंधन के लिए सुंदर राखी की थाली बाजार में मिल जाएगी लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर पर ही राखी की थाली सजा सकते हैं। यहां रक्षाबंधन के लिए पूजा की थाली को सजाने के कुछ शानदार आइडिया बताए जा रहे हैं।
राखी की थाली की सजावट
रिबन और गोटे से सजाएं
राखी की थाली को सजाने के लिए रंग बिरंगे रिबन के साथ ही गोटी पट्टी, शीशे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
फूलों से सजावट
सिर्फ गेंदे के फूलों से भी राखी की थाली की सुंदर सजावट की जा सकती है। सजावट का यह तरीका आसान और आकर्षक है।
नेलपेंट्स से सजाएं
पूजा की थाली को रंग-बिरंगे नेल पेंट्स से भी सजा सकते हैं। नेल पेंट से थाली में गोल आकृति या कोई डिजाइन बनाएं। फिर पूजा का सामान रखें।
केले के पत्ते से सजावट
केले के पत्ते को थाली के आकार का काटकर पूजा की थाली पर बिछा सकते हैं। उसके ऊपर कुमकुम रोली, राखी और दीपक रखें।