फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Drying Tricks: बारिश में कपड़े सुखाना अब आसान, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक्स

Fri, 04 Jul 2025 11:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Monsoon Drying Tricks: अगर बरसात के कारण आपके कपड़े भी सूख नहीं पा रहे हैं और बारिश की नमी से कपड़ों में बदबू आ रही है तो इस लेख में कुछ स्मार्ट हैक्स बताए जा रहे हैं तो मानसून के मौसम में आपको काफी काम आएंगे। इन तरीकों से आप अपने कपड़े बिना बदबू के जल्दी और हाइजीन के सात सुखा सकती हैं।
विज्ञापन
बरसात में कपड़े कैसे सुखाएं - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monsoon Drying Tricks: मानसून आ गया है। इस मौसम में बादल मेहरबान रहते हैं। कभी भी बरस जाते हैं। ये बरसात लोगों को भले ही पसंद हो, लेकिन अधिक वर्षा के कारण कपड़ों को सुखाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। मानसून की ठंडी हवाएं, मिट्टी की सौंधी खुशबू और नमी वाले मौसम में कपड़ों में भी नमी बनी रहती हैं और फंगस व दुर्गंध आना भी स्वाभाविक हो जाता है। न धूप, ना हवा और ऊपर से कपड़ों की बदबू और फंगस के डर के कारण ही लोगों को बारिश के मौसम से परेशानी होने लगती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि चाहे जितनी बारिश हो लेकिन कपड़े सूखने में कोई दिक्कत न आए तो कुछ देसी उपाय अपना सकते हैं। 

विज्ञापन


अगर बरसात के कारण आपके कपड़े भी सूख नहीं पा रहे हैं और बारिश की नमी से कपड़ों में बदबू आ रही है तो इस लेख में कुछ स्मार्ट हैक्स बताए जा रहे हैं तो मानसून के मौसम में आपको काफी काम आएंगे। इन तरीकों से आप अपने कपड़े बिना बदबू के जल्दी और हाइजीन के सात सुखा सकती हैं।

बारिश में बिना धूप के कपड़े कैसै सुखाएं?


रूम हीटर या टेबल फैन का इस्तेमाल 

कपड़े सुखाने के लिए एक छोटा टेबल फैन या रूम हीटर का उपयोग कर सकते हैँ। आपके गीले कपड़ों को जल्दी सुखाने में ये उपकरण मदद कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पंखा और कपड़ों के बीच थोड़ी दूर रखें ताकि हवा ठीक से पहुंचे।
विज्ञापन



कपड़े धोने में डालें एंटी-बैक्टीरियल लिक्विड

कपड़े धोते समय एंट-बैक्टीरियल लिक्विड या किसी एंटी-फंगल लिक्विड का उपयोग करें ताकि कपड़ों में फंगस और बदबू न आए। वाॅशिंग मशीन का उपयोग कर रहे हैं तो लिक्विड को आखिरी रिंस सर्किल में डालें। इससे बरसात में कपड़ों से आने वाली बदबू दूर होगी।


घर में बनाएं इंडोर ड्राइंग जोन

बरसात के मौसम में आए दिन बारिश होती है। ऐसे में घर के अंदर ही एक ऐसी जगह बनाएं, जहां आप कपड़े सुखा सकें। इसके लिए छत के नीचे ऐसी जगह का चयन करें, जहां हवा पहुंचती हो। वहां एक रॉड या रस्सी को बांधकर उसी पर सूखने के लिए कपड़े टांगें।


वाॅशिंग मशीन में सुखाएं

वाॅशिंग मशीन के ड्रायर में कपड़ों को दो बार स्पिन करके सुखा सकते हैं। कपड़े जितने कम गीले होंगे, उतनी जल्दी सूखेंगे। स्पिन मोड का अधिकतम उपयोग करें। 


कपड़े प्रेस करें 

कपड़ों को सुखाने के लिए प्रेस कर सकते हैं। जब कपड़े आधे सूख जाएं तो उन्हें उल्टा करके प्रेस करें। इससे वे जल्दी सूखेंगे और गंध भी दूर होगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें