आज के समय में प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में अगर हम इन थैलियों का दोबारा उपयोग करें, तो न केवल पैसे बचा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। कई घरेलू काम ऐसे हैं जिनमें नई प्लास्टिक बैग खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ती, अगर घर में पहले से मौजूद थैलियों का सही इस्तेमाल किया जाए।
इन थैलियों को दोबारा उपयोग करने के लिए किसी विशेष कौशल या अतिरिक्त खर्च की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी समझदारी से आप इन्हें स्टोरेज, सफाई, यात्रा और बागवानी जैसे कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी प्लास्टिक थैलियों का ढेर जमा हो गया है, तो उन्हें फेंकने से पहले इन 15 उपयोगी तरीकों के बारे में जरूर जान लें।
- छोटे कूड़ेदान के लिए लाइनर बनाएं
बाथरूम, स्टडी रूम या बेडरूम के छोटे डस्टबिन में इन थैलियों का उपयोग लाइनर के रूप में किया जा सकता है। डस्टबिन में इन्हें रखें ताकि कूड़ेदान को खाली करना आसान रहे।
- जूते पैक करने में करें इस्तेमाल
यात्रा के दौरान जूतों को कपड़ों से अलग रखने के लिए प्लास्टिक थैली बेहद काम आती है। अपने फुटवियर को इन्हीं प्लास्टिक बैग्स में रख सकते हैं।
ट्रैवलिंग के दौरान गीले तौलिये या कपड़ों को रखने के लिए यह एक आसान समाधान है। ये अन्य साफ और सूखे कपड़ों से अलग हो जाएंगे।
कार के अंदर छोटे कचरे को इकट्ठा करने के लिए प्लास्टिक थैली उपयोगी हो सकती है।
कुछ गैर-खाद्य वस्तुओं को नमी और धूल से बचाने के लिए फ्रीजर या स्टोरेज में रखा जा सकता है।
बारिश या ठंडी हवा से छोटे पौधों को बचाने के लिए प्लास्टिक बैग अस्थायी कवर का काम कर सकती है।
- टूटने वाली चीजों की पैकिंग
कांच या नाजुक सामान को पैक करते समय कुशनिंग के लिए प्लास्टिक के बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- घर में सामान व्यवस्थित करें
बहुत सारी चीजों का उपयोग आप रोज नहीं करते, ऐसे में उन्हें अलग अलग प्लास्टिक बैग में स्टोर कर सकते हैं। पुराने चार्जर, तार, खिलौनों के छोटे हिस्से और अन्य छोटी चीजें अलग-अलग थैलियों में रखी जा सकती हैं।
- जूते पॉलिश किट स्टोर करें
ब्रश और पॉलिश को एक साथ रखने के लिए यह आसान विकल्प है।
- पेंट ब्रश को सूखने से बचाएं
पेंटिंग के दौरान ब्रश को प्लास्टिक में लपेटकर कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
शैम्पू, साबुन या अन्य तरल पदार्थों को अलग रखने के लिए इस्तेमाल करें।
- पालतू जानवरों के कचरे के लिए
अगर घर पर कोई पालतू जानवर है तो प्लास्टिक बैग काफी काम आते हैं। डॉग वॉक के दौरान कई लोग इनका उपयोग करते हैं। जानवर की साफ सफाई में भी प्लास्टिक बैग का उपयोग कर सकते हैं।
- अलमारी में धूल से सुरक्षा
मौसमी कपड़ों या वस्तुओं को धूल से बचाने के लिए प्लास्टिक बैग में पैक करके रखा जा सकता है।
मिट्टी, खाद या बीजों को अस्थायी रूप से रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर बदलते समय या अचानक पैकिंग की जरूरत पड़ने पर ये बेहद काम आती हैं।
प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करते समय रखें ये सावधानियां
-
खाद्य पदार्थों के लिए केवल साफ और सुरक्षित थैलियों का उपयोग करें।
-
फटी या बहुत पुरानी थैलियों को रिसाइक्लिंग के लिए भेजें।
-
बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
-
जहां संभव हो, कपड़े या रियूजेबल बैग का उपयोग प्राथमिकता दें।