फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव प्लान: घर पर मनानी है दिवाली और छठ? अभी से कर लें ये 5 काम, नहीं होगी आखिरी वक्त की भागदौड़

Sat, 19 Sep 2026 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali-Chhath Puja Preparation : घर से दूर रहते हैं तो सबसे पहले वापसी के लिए टिकट बुकिंग करा लें। इसके अलावा बजट, परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी पहले तय की जा सकती हैं। 
विज्ञापन
त्योहार से पहले कर लें ये पांच काम - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Festive Preparation Planning Tips: दिवाली और छठ का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई, सजावट और खरीदारी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अगर आप इस साल दोनों त्योहार घर पर ही पूरे उत्साह और व्यवस्थित तरीके से मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आखिरी समय का इंतजार न करें। कुछ जरूरी काम अभी से निपटा लेने पर त्योहार के दिनों में समय की बचत होगी और अनावश्यक भागदौड़ भी कम हो सकती है।

विज्ञापन


खासकर घर की सफाई, पूजा से जुड़ा सामान, रोशनी और सजावट, रसोई की तैयारी और छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री की सूची पहले से तैयार करना उपयोगी रहेगा। घर से दूर रहते हैं तो सबसे पहले वापसी के लिए टिकट बुकिंग करा लें। इसके अलावा बजट, परिवार के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी पहले तय की जा सकती हैं। इससे त्योहार की तैयारियां ज्यादा व्यवस्थित रहेंगी और आप पूजा-पाठ तथा परिवार के साथ समय बिताने पर ध्यान दे पाएंगे।

1. घर की सफाई अभी से शुरू करें

दिवाली से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करना परंपरा का हिस्सा माना जाता है। पूरे घर की सफाई एक साथ करने के बजाय कमरों और हिस्सों के हिसाब से काम बांटें। स्टोर रूम, किचन, बालकनी और पूजा स्थल जैसे हिस्सों पर विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन


2. पूजा सामग्री की लिस्ट और सामान पहले ही जुटा लें

दिवाली और छठ के लिए जरूरी पूजा सामग्री की अलग-अलग लिस्ट बना लें। दीये, बाती, तेल, धूप, पूजा की थाली और अन्य आवश्यक सामग्री पहले खरीदने से अंतिम समय में बाजार जाने की परेशानी कम होगी।

3. लाइटिंग और सजावट की तैयारी करें

घर की सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली लाइट्स, दीये और सजावटी सामान को अभी चेक कर लें। पुरानी लाइट खराब हो तो समय रहते बदल लें और बिजली के कनेक्शन इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।

4. घर से दूर रहते हैं तो टिकट करा लें

जो लोग पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर रहते हैं, वे पहले से ही घर वापसी का टिकट करा लें। त्योहार के समय रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही टिकट की कीमतें भी काफी बढ़ जाती हैं। पहले से यात्रा की तैयारी कर लेंगे तो सफर सुगम और टेंशन फ्री रहेगा।

5. खरीदारी और जिम्मेदारियों का प्लान बनाएं

त्योहार से पहले बजट तय करें और जरूरी सामान की प्राथमिकता वाली सूची बनाएं। परिवार के सदस्यों के बीच सफाई, सजावट, खरीदारी और पूजा की तैयारियों की जिम्मेदारी बांटने से काम आसान हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें