आपने देखा होगा किसी राजनेता या किसी फिल्म स्टार को लाखों- करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। उनकी शख्सियत ऐसी होती है कि बड़ों के साथ- साथ स्कूली बच्चे भी उनके बारे में जान जाते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि कोई राजनेता, खिलाड़ी या फिल्म स्टार किस तरह इतना बड़ा ब्रांड बन जाता है? क्योंकि टैलेंट तो सभी में होता है लेकिन सभी बड़ी हस्ती नहीं बन पाते, अपनी पहचान नहीं बना पाते। या कोई कंपनी कैसे ब्रांड बन जाती है? कि देश दुनियां में उसे लोग इतना पहचानने लगते हैं। एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस इस बारे में कहते हैं कि "आपके ब्रांड की पहचान तब है जब आपके पीछे लोग आपके ब्रांड के बारे में बात करते हैं। एक व्यक्तिगत ब्रांड कौशल, अनुभव और दृश्यता का अनूठा संयोजन है, जो आपको वह बनाता है जो आप हैं। इस तरह आप खुद को दुनिया के सामने पेश करते हैं।" यहां बात हो रही है पर्सनल ब्रांडिंग की तो क्या आपने पढ़ाई लिखाई के बाद अपना एक अच्छा रेज्यूमे बनाया? क्या आपने फेसबुक, ट्विटर पर एक अच्छा प्रोफाइल बनाया? क्या कभी आपने खुद की पर्सनल ब्रांडिंग की है? अगर नहीं तो आपको इसकी जरूरत है। पर्सनल ब्राडिंग से ही आप खुद को ब्रांड बना सकते हैं, एक जानी पहचानी हस्ती बन सकते हैं। यही वजह है कि भारत समेत पूरी दुनिया में अब लोग अपनी पर्सनल ब्रांडिंग करने में रुचि ले रहे हैं। इसीलिए सफलता ने एक खास डिजिटल मार्केटिंग कोर्स तैयार किया है। जिसमें आपको मार्केटिंग टूल्स के साथ साथ पर्सनल ब्रांडिंग भी सिखाया जाता है।
safalta.com द्वारा लांच किए जा रहे इस प्रोग्राम के जरिए आपको कई सारे लाभ होंगे। इस प्रोग्राम के जरिए आपको प्रभावशाली टि्वटर प्रोफाइल, बेहतरीन लिंक्डइन अकाउंट, रेज्यूमे टेम्प्लेट बनाने से लेकर कई तरीकों की जानकारी अनुभवी एक्सपर्ट द्वारा दी जाएगी।
सफलता डॉट कॉम वर्तमान समय में देश का जाना माना लर्निंग प्लेटफॉर्म है। जहां पर युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई तरह की नई-नई स्किल्स सिखाई जाती हैं। जिनकी मदद से कैंडिडेट्स को कम समय और वाजिब फीस में सुनहरा भविष्य बनाने का मौका मिल रहा है। स्किल डेवलेपमेंट से जुड़े तमाम जरूरी कोर्सेज के लिए आप सफलता डॉट कॉम विजिट कर सकते हैं या फिर safalta App डाउनलोड कर सकते हैं।