फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए-9 के विनर प्रिंस व युविका आ रहे हैं मान्यवर के हल्द्वानी स्टोर, मिलें अपने चहेते सितारों से

विज्ञापन
प्रिंस नरूला व युविका चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय त्यौहारों और सांस्कृतिक उत्सवों के सहारे पारंपरिक ड्रेसेज को फिर से फैशन में लाने वाला कपड़ों का देशी ब्रांड मान्यवर तेजी से नए मुकाम हासिल कर रहा है । एक नए अंदाज, नई अदा व नए रंग के साथ पारम्परिक भारतीय परिधानों को फैशन की दुनिया में नई परिभाषा गढ़कर मान्यवरव मोहे, फैशन जगत में अपनी एक खास पहचान बना चुका है। पूरे देशभर में अनेकों स्टोर की सहायता से मान्यवर आम लोगों तक पहुंचकर एथनिक ड्रेसेज का पर्याय बन चुका है । ये कहना कतई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि एथनिक ड्रेसेज का मतलब मान्यवर और मोहे ही है ।

विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी के लिए 6 नवंबर का दिन खास होने वाला है क्योंकि इस  दिन टीवी की दुनिया के दो बड़े सितारे प्रिंस नरूला व युविका चौधरी आ रहे हैं हल्द्वानी के पहले मान्यवर व मोहे स्टोर में । बिग बॉस व रोडीज फेम प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी का आना इस स्टोर में चार चांद लगा रहा है । इन दो सितारों के आने की घोषणा मात्र से ही मान्यवरऔर मोहे का ये इवेंट एक बड़े आयोजन का रूप ले चुका है । प्रिंस नरूला टी. वी. की दुनिया के जाने माने सितारे हैं । उनके नाम पर चार रियलिटी शोज बिग बॉस, रोडीज, स्प्लिट्सविला व नच बलिए में विजेता होने का कीर्तिमान भी स्थापित है । तो उनकी पत्नी युविका भी रियलिटी शोज में अपना अलग मुकाम बना चुकी हैं । बिग बॉस से ही चर्चा में आईं युविका, नच बलिए में प्रिंस नरूला के साथ विजेता हैं ।
 

नच बलिए 9 के विनर प्रिंस नरूला व युविका चौधरी से मिलने के लिए मिस कॉल दें 8860445777 या यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन

6 नवंबर को मान्यवर के स्टोर में ये दोनो सितारे मुख्य अतिथि के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं । इस खास मौके पर आपके पास भी मौका है अपने पसंदीदा सितारों से रूबरू होने का । हल्द्वानी के स्टोर लॉंच में पहुंचकर न सिर्फ आप शादी के सीजन की खरीददारी कर सकते हैं बल्कि अपने चहेते सितारों से मिलकर अपने शॉपिंग के अनुभव को एक नया रोमांच भी दे सकते हैं ।
मान्यवर के हल्द्वानी स्टोर का पता है- दमुवाढूंगा, हाइडेल गेट, वुडपेकर रेस्टोरेंट के सामने, नैनीताल रोड हल्द्वानी-263126
आपके चहेते सितारे प्रिंस नरूला व युविका चौधरी को यहां लाए हैं कलाकार प्रबंधक ड्रीम प्रोडक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें