फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank You Messages: 2023 में जिन्होंने दिया है आपका साथ, उन्हें इन संदेशों के जरिए कहें 'धन्यवाद'

Sun, 31 Dec 2023 04:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज 2023 का आखिरी दिन है, ऐसे में आप अपने उन दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारवालों को शुक्रिया कह सकते हैं, जिन्होंने इस पूरा साल आपका साथ दिया। 
विज्ञापन
Thank You Messages - फोटो : pexel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Thank You Messages: आज 2023 का आखिरी दिन है, ऐसे में लोग काफी धूमधाम से अगले आने वाले साल का स्वागत कर रहे हैं। हर कोई नए साल का स्वागत इस उम्मीद के साथ करता है, कि उनका आने वाला साल बेहद खूबसूरत और आशाओं भरा रहे। बात करें बीते हुए साल यानी कि 2023 कि तो बहुत से लोगों की जिंदगी में इस साल काफी खुशियां आईं, तो वहीं बहुत से लोगों के लिए ये साल काफी मुश्किलों भरा रहा। मुश्किल के समय में हमेशा अपने ही साथ देते हैं।

विज्ञापन


अगर आपका भी बीता हुआ साल काफी मुश्किलभरा रहा है, जिसमें आपका साथ आपके खास लोगों ने दिया है, तो इन लोगों को आज साल के आखिर में धन्यवाद जरूर करें। इसके लिए आप उन्हें खूबसूरत से संदेश भेज सकते हैं। यहां इस लेख में आपको कुछ सुंदर धन्यवाद संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिये परिजनों को भेज सकते हैं। 
 


1. मैं जानता हूं कि आपका समय काफी मूल्यवान है, यही कारण है कि मैं इस बीते साल में मेरा साथ देने के लिए आपका आभारी हूं। मेरी बात सुनने और अपनी सलाह देने के लिए समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद।

विज्ञापन

Happy New Year 2024


2. मेरे सुख-दुख में हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया। बीते साल के मुश्किल समय में मेरा साथ देने और हौसला बढ़ाने के लिए दिल की गहराई से आभार।
नया साल 2024 शुभ हो


3. आपके साथ बिताया समय मेरे लिए अनमोल है। 2023 में आपका साथ और समर्थन मेरे लिए महत्वपूर्ण रहा। 
Happy New Year 2024


4. आपकी मेहनत, समर्थन और प्यार ने मुझे इस साल में आगे बढ़ने का सहारा दिया। आपके योगदान को किसी भी शब्द में नहीं बयां किया जा सकता। इसके लिए आपका बहुत शुक्रिया।
नया साल 2024 शुभ हो


5. आज साल का आखिरी दिन है, इसलिए आज मैं आपके जैसे खास लोगों को शुक्रिया कह रहा हुं, जिन्होंने साल भर मेरा साथ दिया। 
Happy New Year 2024


6. बिना शर्त सालभर मेरा साथ देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आने वाला नया साल आपके लिए शुभ हो।
Happy New Year 2024


7. 2023 में आपके साथ और समर्थन की वजह से मुझे बहुत हौसला मिला। आपकी सहायता के लिए आपका हार्दिक आभार। आपका साथी होने पर मुझे गर्व है।
Happy New Year 2024

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें