फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2019: केवल धार्मिक महत्व ही नहीं है जौ का, सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

Sun, 29 Sep 2019 07:49 AM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
milet
नवरात्रि में आदि शक्ति की आराधना कि जाती है। इस समय जो लोग नवरात्रि व्रत और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं वह लोग मिट्टी के बर्तन में जौ बोते हैं। जौ का जहां धार्मिक महत्व है वहीं सेहत से जुड़े फायदे भी हैं। आइए जानते हैं सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है जौ। 

विज्ञापन

2 of 6
milet
यदि आपको किसी तरह का मूत्र विकार है तो जौ आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यही नहीं किडनी से संबंधी समस्याओं को भी यह दूर करने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 6
सिरके से प्रेग्नेंसी टेस्ट
जिन लोगों का बार-बार गर्भपात होता रहता है उनके लिए जौ किसी अमृत से कम नहीं हैं। इसका सेवन करने से गर्भपात की समस्या दूर होती है। इसके लिए जौ के आटे को घी और ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर लड्डू बनाकर खाने से गर्भपात रुकता है। 

4 of 6
जौ
खराब और दूषित खानपान के चलते अधिकतर लोग पथरी की शिकायत करते हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोग पानी में जौ को उबालें। पानी को ठंडा करने के बाद रोज एक ग्लास पिएं। ऐसा नियमित करने से पेट की पथरी गलने लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
जौ
जौ एक तरह से विटामिंस का खजाना है। इसमें बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका वैसे भी सेवन किया जा सकता है। यह पेट को ठंडा रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जौ - फोटो : जौ
जौ का पानी भी बहुत फायदेमंद है। जौ का पानी बनाने के लिए जौ को तकरीबन 4 घंटे पानी में भिगो दीजिए और बाद में इसे धीमी आंच  पर उबाल लीजिए और ठंडा होने पर दिन में दो से चार बार थोड़ा-थोड़ा सेवन करें। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें