Mosquito Repellent Home Remedy: गर्मी और बारिश के मौसम में मच्छरों की समस्या बहुत बढ़ जाती है। ये न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। अगर आप मच्छरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम तेल और कपूर का यह घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं। यह सस्ता, आसान और बेहद असरदार तरीका है, जो आपके घर को मच्छरों से सुरक्षित रखेगा। आप भी मच्छरों से परेशान हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो यह आसान घरेलू नुस्खा आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है।
मच्छरों को दूर भगाने का असरदार नुस्खा
नीम का तेल और कपूर का मिश्रण उपयोग में ला सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम का तेल लें। 1-2 कपूर की टिकिया पीस लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं।
कैसे इस्तेमाल करें
इससे मच्छर तुरंत दूर भागते हैं और दोबारा आने से बचते हैं।
यह नुस्खा क्यों काम करता है?
नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीट-रोधी गुण होते हैं। कपूर की तेज खुशबू मच्छरों को दूर रखती है। यह पूरी तरह नेचुरल और सुरक्षित उपाय है।
मच्छर दूर भगाने के लिए क्या करें?
- खिड़कियों पर जाली लगाएं। यह मच्छरों को अंदर आने से रोकने का सबसे आसान तरीका है।
- पानी जमा न होने दें। मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं, इसलिए आसपास पानी जमा न होने दें।
- तुलसी का पौधा लगाएं। घर में तुलसी रखने से मच्छर कम आते हैं।
- लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल करें। इसकी खुशबू भी मच्छरों को दूर रखती है।
किन बातों का रखें ध्यान?
-
बच्चों के पास सीधे धुआं न करें।
-
बहुत ज्यादा मात्रा में कपूर न जलाएं।
-
नियमित रूप से घर की सफाई रखें।