राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2019 या राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस 2019 हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है। ये दिवस उन हजारों लोगों की की याद में मनाया जाता है जो दो और तीन दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी का शिकार हुए थे। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण और इसके नियंत्रण के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग इस संबंध में शिक्षा संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित करेगा।
भोपाल गैस की त्रासदी दो दिसंबर की रात वर्ष 1984 में हुई थी। इस दिन शहर में जहरीले रसायन मिथाइल आइसोसाइनेट, जिसे एमआईसी भी कहा जाता है और यूनियन कार्बोन केमिकल प्लांट से कुछ अन्य जहरीले रसायनों के निकलने की वजह से ये हादसा हो गया था।