फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: तेज बारिश में ऑफिस कैसे जाएं? जानिए क्या रखें साथ और किन बातों का रखें ध्यान

Thu, 09 Jul 2026 01:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Heavy Rain Office Travel Tips: अगर ऑफिस जाने से पहले तेज बारिश शुरू हो जाए तो मौसम और ट्रैफिक की जानकारी देखें, समय से पहले निकलें, वाटरप्रूफ बैग, छाता या रेनकोट साथ रखें और इलेक्ट्रॉनिक सामान को सुरक्षित रखें। सही तैयारी से बारिश के बावजूद ऑफिस का काम प्रभावित होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
बारिश में दफ्तर जाना है तो रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Barish Me Office Kaise Jaye: मानसून अपने साथ ठंडी हवाएं और राहत तो लेकर आता है, लेकिन दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए यह मौसम कई चुनौतियां भी खड़ी कर देता है। जब सुबह सुबह बारिश शुरू हो जाती है, तो सबसे ज्यादा समस्या दफ्तर या स्कूल काॅलेज जाने वालों को होती है। ऐसे मौसम में बच्चों को तो स्कूल काॅलेज बंक कराया जा सकता है लेकिन दफ्तर से छुट्टी मिलना इतना आसान नहीं होता।

विज्ञापन


बारिश के कारण सड़कें जलभराव से भर जाती हैं, ट्रैफिक जाम हो जाता है और कपड़े व लैपटाॅप भीगने का डर बना रहता है। ये समस्याएं लगभग हर शहर में देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में थोड़ी-सी तैयारी दफ्तर जाने वालों की यात्रा आसान बन सकती है और ऑफिस का जरूरी काम भी प्रभावित नहीं होगा।

बारिश के मौसम में सिर्फ छाता साथ रखना ही काफी नहीं है। आपको अपने बैग में कुछ जरूरी चीजें हमेशा रखनी चाहिए, जैसे वाटरप्रूफ बैग कवर, अतिरिक्त मोजे, पावर बैंक, प्लास्टिक पाउच और छोटा तौलिया। साथ ही घर से निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान और ट्रैफिक की स्थिति देखना भी समझदारी भरा कदम है।
विज्ञापन


अगर आप रोज दफ्तर, कॉलेज या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करते हैं, तो मानसून के दौरान कुछ छोटी-छोटी आदतें आपको समय की बचत, सामान की सुरक्षा और अनावश्यक तनाव से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि तेज बारिश के बीच ऑफिस जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन-सी चीजें हमेशा अपने बैग में रखनी चाहिए।


घर से निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की जानकारी जरूर देखें

  • दफ्तर जाने से पहले मौसम का पूर्वानुमान और ट्रैफिक अपडेट देख लें।
  • अगर भारी बारिश की संभावना हो तो सामान्य दिनों की तुलना में 20-30 मिनट पहले निकलने की योजना बनाएं।
  • जिन रास्तों पर अक्सर जलभराव होता है, उनसे बचने की कोशिश करें और वैकल्पिक मार्ग पहले से तय रखें।


ऑफिस बैग में हमेशा रखें ये जरूरी चीजें

मानसून में आपका बैग एक इमरजेंसी किट की तरह होना चाहिए। इसमें

  • मजबूत छाता या हल्का रेनकोट
  • वाटरप्रूफ बैग कवर
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए ज़िप पाउच
  • अतिरिक्त मोजे
  • छोटा तौलिया
  • पावर बैंक
  • पानी की बोतल
  • कुछ हल्के स्नैक्स रखें।


इससे अचानक मौसम खराब होने पर भी आप तैयार रहेंगे।


लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज को ऐसे रखें सुरक्षित

  • बारिश का सबसे बड़ा खतरा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को होता है।
  • लैपटॉप को वाटर-रेसिस्टेंट स्लीव में रखें।
  • मोबाइल, चार्जर व जरूरी कागजात को अलग-अलग जिप-लॉक पाउच में रखें।
  • बैग पूरी तरह वाटरप्रूफ न हो तो उसके लिए रेन कवर का इस्तेमाल करें।


सही कपड़े और फुटवियर चुनना भी है जरूरी

  • बारिश के मौसम में ऐसे कपड़े पहनें जो जल्दी सूख जाएं।
  • भारी डेनिम या लंबे कपड़ों की जगह हल्के और आरामदायक फैब्रिक बेहतर रहते हैं।
  • फिसलन से बचने के लिए अच्छी ग्रिप वाले जूते या सैंडल पहनें।
  • यदि जूते भीगने की संभावना हो तो ऑफिस पहुंचकर बदलने के लिए अतिरिक्त मोजे साथ रखें।


दफ्तर पहुंचने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान

  • दफ्तर पहुंचते ही भीगे जूते और छाते को निर्धारित स्थान पर रखें।
  • यदि कपड़े हल्के गीले हैं तो उन्हें जितना संभव हो सुखा लें।
  • दिनभर गीले जूते या मोजे पहनकर रहने से असुविधा और त्वचा संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है।
  • वापसी के समय भी मौसम की जानकारी देखकर निकलें ताकि शाम की बारिश से परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें