फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर पूजा की थाली ऐसे सजाएं, ये हैं बेस्ट विकल्प

Wed, 26 Feb 2025 06:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

महाशिवरात्रि के दिन पूजा की थाली को सुंदर और पारंपरिक तरीके से सजाकर आप अपनी भक्ति को और भी गहरा बना सकते हैं। यहां आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि पर पूजा की थाली को कैसे सजाएं और किन आवश्यक सामग्रियों को इसमें शामिल करें।
 
विज्ञापन
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahashivratri 2025 Puja Thali Decoration Ideas : इस वर्ष 26 जनवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि तिथि को ही भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिवशक्ति को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजों का दान करें। विशेष पूजन करें। पूजा के लिए थाली की सही तरीके से सजाना भी जरूरी है ताकि आपकी भक्ति और श्रद्धा पूजा की थाली में ही दिख जाए। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन पूजा की थाली को सुंदर और पारंपरिक तरीके से सजाकर आप अपनी भक्ति को और भी गहरा बना सकते हैं। यहां आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि पर पूजा की थाली को कैसे सजाएं और किन आवश्यक सामग्रियों को इसमें शामिल करें।

पूजा की थाली के लिए जरूरी सामग्री

  • बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होते हैं।
  • धतूरा और आक के फूल शिवजी की पूजा में शुभ माने जाते हैं।
  • गंगाजल और शुद्ध जल अभिषेक के लिए आवश्यक होता है।
  • दूध, दही, शहद, घी और चीनी (पंचामृत) अभिषेक करने के लिए जरूरी होते हैं।
  • भस्म (राख) भगवान शिव का प्रिय श्रृंगार है।
  • रुद्राक्ष माला शिवजी को चढ़ाने और जप के लिए रखें।
  • अगरबत्ती, धूप और दीपक सुगंध और शुद्धता के लिए थाली में रखें।
  • भोग के लिए कोई मिष्ठान जैसे फल, गुड़ या मिठाई को थाली में शामिल करें।
  • नारियल और सुपारी पूजा की संपूर्णता के लिए रखना चाहिए।।

विज्ञापन

पारंपरिक पूजा की थाली कैसे सजाएं?

  • सही थाली का चयन करें। तांबे, पीतल, चांदी या स्टील की थाली ही पूजा के लिए रखी जानी चाहिए।
  • थाली के बीच में हल्दी या कुमकुम से स्वस्तिक बनाएं।
  • सुंदर फूलों की पंखुड़ियों से थाली की किनारे सजाएं।


पूजा की थाली सजाने के तरीके

  • थाली को दीयों से सजाएं। दीप जलाकर चारों ओर रखें।
  • थाली के चारों ओर रंगोली बनाकर आकर्षक लुक दें।
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र लिखकर थाली में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें