फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: इन टिप्सों को अपनाने से बच्चे पढ़ने लगेंगे ई-बुक्स, मनोरंजन के साथ बढ़ेगा ज्ञान

Thu, 14 May 2020 09:19 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parenting tips - फोटो : Pixabay
लॅाकडाउन का असर सभी पर पड़ा है। बच्चों से लेकर बड़े बुर्जुग सभी इससे काफी प्रभावित हुए हैं। बच्चों का खेलना-कूदना बंद हो गया है, जिससे वे काफी हद तक परेशान हुए हैं। इस समय माता-पिता को अपने बच्चों को व्यस्त रखना काफी मुश्किल हो गया है।

लॅाकडाउन के इस दौर में अपने बच्चों को व्यस्त रखने का सबसे अच्छा तरीका है उन्हें ई-बुक्स और ई-कॉमिक्स की दुनिया से जोड़ दिया जाए। ऐसा करने से उनका मनोरंजन भी हो जाएगा और बच्चों को कुछ नया सीखने का मौका भी मिलता रहेगा।

ऐसे में अब सवाल ये उठता है कैसे बच्चों को ई-बुक्स पढ़ने की आदत लगाई जाए? आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं कि कैसे बच्चों का झुकाव ई-बुक्स की तरफ किया जाए.....

Parenting Tips: जिद्दी बच्चे को समझदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके


 
विज्ञापन

2 of 5
parenting tips - फोटो : Social Media
शुरुआत करें कॉमिक्स से
  • कुछ समय पहले तक कॅामिक्स का चलन काफी हुआ करता था, पर अब न के बराबर ही कॅामिक्स पढ़ी जाती हैं। इस समय आपको ऑनलाइन कॉमिक्स आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। कॅामिक्स मनोरंजन का बहुत बढ़िया साधन है। धीरे- धीरे बच्चों का मन लगने लगेगा और ई-बुक्स की तरफ उनका ध्यान बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Pixabay
ज्ञानवर्धक बुक्स पढ़ने के लिए प्रेरित करें
  • कॅामिक्स के बाद अपने बच्चों को और चीजें पढ़ने के लिए भी प्रेरित करें। उन्हें ऐसी बुक्स पढ़ने को दें जिनसे उनके ज्ञान में इजाफा हो। इस समय का सदुपयोग ऐसे ही किया जा सकता है।

आगे जानते हैं ई-बुक्स के बारे में सबकुछ...

 

4 of 5
आसानी से उपलब्ध हैं इंटरनेट में 
  • इस समय आपको इंटरनेट पर ई-बुक्स आसानी से मिल जाएंगी। आपको ये बुक्स मुफ्त में भी मिल जाएंगी।
  • कुछ बुक्स आपको 15 से 20 दिन के मुफ्त ट्रायल के लिए ही मिल पाएंगी, जिन्हें आप आसानी से खरीद सकते हैं। 
  • ये किताबें आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।

अगली स्लाइड में जानिए किस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों की आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है
  • अधिक समय तक लगातार फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल करते रहने से बच्चों की नजर पर इसका असर पड़ सकता है, इसलिए उन्हें बीच-बीच आराम करने के लिए बोलते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें