फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Safety Tips: कहीं खराब तो नहीं हो गया आपका नॉन-स्टिक तवा? इन संकेतों से तुरंत पहचानें

Wed, 15 Apr 2026 03:47 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Non-Stick Pan Warning Signs: अगर नॉन-स्टिक तवे की कोटिंग उतरने लगे, खाना चिपकने लगे, सतह पर खरोंच दिखें या तवा ज्यादा धुआं छोड़ने लगे तो समझ लें कि आपका तवा खराब हो चुका है और उसे बदलने का समय आ गया है।
विज्ञापन
नाॅन स्टिक तवे का उपयोग कब न करें - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Non Stick Tawa kab badle: आधुनिक किचन में नॉन-स्टिक तवा एक जरूरी बर्तन बन चुका है। कम तेल में खाना बनाने की सुविधा और आसान सफाई के कारण यह हर घर में इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका यही नॉन-स्टिक तवा समय के साथ खराब भी हो सकता है? अगर ऐसा हो जाए तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

नॉन-स्टिक तवे की कोटिंग समय के साथ घिसने लगती है, जिससे उसमें बने खाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। कई बार लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और उसी पुराने तवे का इस्तेमाल करते रहते हैं। यह आदत न केवल खाने के स्वाद को खराब करती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल सकती है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान संकेतों के जरिए पहचान सकते हैं कि आपका नॉन-स्टिक तवा खराब हो चुका है या नहीं। साथ ही इसे सही समय पर बदलने और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के टिप्स भी जानिए।

विज्ञापन

कोटिंग का उतरना 

अगर तवे की सतह से काली कोटिंग निकलने लगे या छिलने लगे, तो यह सबसे बड़ा संकेत है कि तवा खराब हो गया है। ऐसी स्थिति में इसका इस्तेमाल करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।


खाना चिपकने लगे

नॉन-स्टिक तवे की सबसे बड़ी खासियत होती है कि उस पर खाना नहीं चिपकता। अगर अब आपका खाना बार-बार चिपकने लगा है, तो समझ जाएं कि उसकी नॉन-स्टिक लेयर खत्म हो रही है।

विज्ञापन

सतह पर खरोंच 

अगर तवे पर गहरे खरोंच दिखाई देने लगे हैं, तो यह संकेत है कि उसकी कोटिंग डैमेज हो चुकी है। मेटल के चम्मच या स्क्रबर से सफाई करने से ऐसा होता है।


ज्यादा धुआं निकलना

अगर तवा गर्म होने पर ज्यादा धुआं छोड़ता है या जलने की गंध आती है, तो यह संकेत है कि उसकी क्वालिटी खराब हो चुकी है। यह खाना पकाने के लिए सुरक्षित नहीं है।


2-3 साल से ज्यादा पुराना तवा

नॉन-स्टिक तवे की एक लिमिटेड लाइफ होती है। अगर आपका तवा 2-3 साल पुराना हो चुका है, तो उसे बदलना ही बेहतर है, भले ही वह ठीक दिख रहा हो।


लंबे समय तक तवे को कैसे रखें सुरक्षित?
 

  • हमेशा लकड़ी या सिलिकॉन के चम्मच का इस्तेमाल करें।

  • तेज आंच पर तवा खाली न रखें।

  • सॉफ्ट स्पंज से ही सफाई करें।

  • तवे को ज्यादा स्क्रैच से बचाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें