Chawal Mein Keede Kaise Roken: भारत में चावल लगभग हर घर में रोजाना इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो इसमें जल्दी ही कीड़े लग जाते हैं। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में सही स्टोरेज तरीका जानना बेहद जरूरी है।
अगर आप चावल को सही तरीके से स्टोर करते हैं, तो यह महीनों तक सुरक्षित और ताजा रह सकता है। कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप चावल में कीड़े लगने की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि चावल में कीड़े या घुन क्यों लगते हैं और कैसे चावल खराब होने से बचाएं।
चावल में कीड़े क्यों लगते हैं?
चावल में कीड़े लगने के मुख्य कारण हैं, नमी, गर्म तापमान और खुला या ढीला स्टोरेज। इसके अलावा लंबे समय तक बिना देखभाल के रखे चावल में भी कीड़े लग जाते हैं।
चावल स्टोर करने का सही तरीका
- एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
चावल को हमेशा प्लास्टिक, स्टील या कांच के एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे हवा और नमी अंदर नहीं जाएगी।
चावल को ऐसी जगह रखें जहां नमी और गर्मी कम हो। किचन में गैस स्टोव के पास रखने से बचें।
चावल में 4-5 तेजपत्ता डाल दें। इसकी खुशबू से कीड़े दूर रहते हैं।
नीम प्राकृतिक कीटनाशक है। चावल के कंटेनर में सूखी नीम की पत्तियां डालने से कीड़े नहीं लगते।
कुछ लहसुन की कलियां चावल में डालने से भी कीड़े दूर रहते हैं।
हर 1-2 महीने में चावल को धूप में जरूर फैलाएं। इससे नमी खत्म हो जाती है।
अगर आप लंबे समय के लिए चावल स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे एयरटाइट बैग में रखकर फ्रिज में भी रख सकते हैं।
ये गलतियां न करें
टिप: हर 15 दिन में चावल को चेक जरूर करें, ताकि समस्या शुरू होने से पहले ही रोक सकें।