लेकिन अक्सर देखा जाता है कि फ्रिज में रखने के बावजूद नींबू सूख जाते हैं और धनिया मुरझा जाता है। इससे खाने का स्वाद भी प्रभावित होता है। हालांकि नींबू और धनिया को सही तरीके से स्टोर किया जाए तो इन्हें लंबे समय तक ताजा बनाए रख सकते हैं।
अब सवाल है कि फ्रिज में रखने के बाद भी नींबू और धनिया सूख कैसे जाते हैं? इसकी वजह है कि कई लोग नींबू और धनिया को सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जिससे उनमें नमी खत्म होने लगती है और वे जल्दी खराब हो जाते हैं।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इन चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। इस लेख के जरिए जानिए कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनकी मदद से आप नींबू और धनिया को कई दिनों तक फ्रेश बनाए रख सकते हैं।
फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
नींबू को खुला रखने से उसकी नमी जल्दी खत्म हो जाती है। इसलिए इसे एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में स्टोर करें। इससे नींबू कई दिनों तक रसदार और ताजा बना रहता है।
धनिया को धोकर सीधे फ्रिज में रखने से वह जल्दी सड़ जाता है। इसे पहले अच्छी तरह सुखाएं और फिर पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट बॉक्स में रखें। इससे उसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है।
धनिया को ताजा रखने के लिए आप उसे एक गिलास पानी में भी रख सकते हैं, जैसे फूलों को रखते हैं। ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर डाल दें और फ्रिज में रखें। यह तरीका भी काफी असरदार है।
बहुत ज्यादा ठंडा तापमान भी नींबू और धनिया को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्रिज का तापमान मध्यम रखें, ताकि उनकी नमी और ताजगी बनी रहे।
नींबू और धनिया को स्टोर करने से पहले बार-बार धोने से उनकी शेल्फ लाइफ कम हो जाती है। बेहतर है कि इस्तेमाल से पहले ही इन्हें धोएं, ताकि वे ज्यादा समय तक ताजा रहें।
बिना फ्रिज के कैसे करें स्टोर?
धनिया की जड़ों को थोड़े से पानी से भरे गिलास या जार में रखें, जैसे फूलों को गुलदस्ते में रखा जाता है। यह पत्तियों को हाइड्रेटेड रखता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस विधि से धनिया काफी समय तक ताजा रहता है।
- गीले सूती कपड़े में लपेटना
धनिया को साफ करके एक हल्के गीले सूती या मलमल के कपड़े में लपेटकर किसी ठंडी जगह पर रखें। इससे उसे जरूरी नमी मिलती रहती है।
गांव का यह पारंपरिक तरीका बहुत कारगर है। धनिया को कपड़े में लपेटकर खाली मटके या मिट्टी के बर्तन के अंदर रखें और ढक्कन बंद कर दें। मिट्टी की प्राकृतिक ठंडक इसे मुरझाने नहीं देती।
नींबू पर हल्का सा नारियल या कुकिंग ऑयल लगाकर उन्हें किसी हवादार टोकरी में रखें। तेल की परत छिलके से नमी को बाहर निकलने से रोकती है।
प्रत्येक नींबू को अलग-अलग अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें। इससे वे जल्दी पीले होकर नहीं सूखते।
एक कांच के जार में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर ढक्कन बंद कर दें। पानी को हर दूसरे दिन बदलते रहें। इस तरह नींबू हफ्तों तक रसीले बने रहते हैं।