फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Cleaning Tips: रसोई में रखे बर्तन चिपचिपे हो गए हैं तो ऐसे करें साफ

Sat, 11 Oct 2025 12:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kitchen Cleaning Tips: बाजार के केमिकल क्लीनर महंगे होने के साथ-साथ कभी-कभी हाथों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से आप रसोई के बर्तनों को फिर से चमकदार बना सकती हैं,  बिना किसी नुकसान के।
विज्ञापन
गंदे बर्तन साफ करने के उपाय - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kitchen Cleaning Tips: रसोई वह जगह है जहां दिनभर स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, लेकिन इसी के साथ बर्तनों और टाइल्स पर तेल, मसाले और धुएं की परत जम जाती है। खासकर गर्मियों या बारिश के मौसम में बर्तन जल्दी चिपचिपे और बदबूदार हो जाते हैं। बाजार के केमिकल क्लीनर महंगे होने के साथ-साथ कभी-कभी हाथों को नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही इनसे बर्तन धुल तो जाते हैं, लेकिन तेल वाले बर्तनों का चिपचिपापन और बदबू बरकरार रहती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों से आप रसोई के बर्तनों को फिर से चमकदार बना सकती हैं,  बिना किसी नुकसान के।

विज्ञापन


Diwali Snacks Recipes: दिवाली के लिए ये पांच नाश्ते पहले से बनाकर कर लें तैयार    


नींबू और बेकिंग सोडा का कमाल

एक नींबू को काटकर उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें और बर्तनों को रगड़ें। ये मिश्रण तेल की परत और गंध दोनों को खत्म कर देता है।

सिरका और गर्म पानी का प्रयोग करें

थोड़ा सिरका गर्म पानी में मिलाकर बर्तनों को कुछ मिनट भिगो दें। इससे चिपचिपाहट अपने आप निकल जाती है। फिर बर्तन को साफ पानी से धो लें। 

नमक और डिश सोप का मिश्रण

नमक में थोड़ा डिश सोप मिलाकर बर्तनों की सफाई करें। यह नैचुरल स्क्रब की तरह काम करता है और बर्तनों की चमक बनाए रखता है।

पुराने बर्तनों में लगाएं आटा या बेसन

तेल की परत वाले बर्तनों को सूखे आटे या बेसन से रगड़ें। इससे चिकनाई तुरंत साफ होती है और चमक लौट आती है।

स्टील और एल्यूमीनियम के लिए खास उपाय

स्टील के बर्तनों पर सिरके की कुछ बूंदें डालकर सूखे कपड़े से पोंछें। अगर एल्यूमीनियम के बर्तनों को साफ करना है तो नींबू के रस को पानी मे मिलाकर सफाई कर सकते हैं। इससे एल्यूमीनियम के बर्तन नए जैसे चमकदार दिखते हैं। 
विज्ञापन


Diwali 2025 Alert: डिस्काउंट के चक्कर में खाली न हो जाए बैंक खाता, पछताना पड़े उससे पहले जान लें ये बातें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें