फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Thali Decoration: करवा चौथ पर सजानी है पूजा की थाली, अपनाएं ये तरीके

Sat, 19 Oct 2024 10:52 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस थाली को सुंदर और व्यवस्थित ढंग से सजाना पूजा की पवित्रता को और भी बढ़ा देता है। आइए जानते हैं, करवा चौथ के लिए पूजा की थाली कैसे सजाएं।
विज्ञापन
करवा चौथ कलश पूजन - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth Thali Decoration : करवा चौथ हिंदू वैवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ की पूजा के दौरान पूजा की थाली का विशेष महत्व होता है, जिसमें पूजा की सभी आवश्यक सामग्रियां रखी जाती हैं। इस थाली को सुंदर और व्यवस्थित ढंग से सजाना पूजा की पवित्रता को और भी बढ़ा देता है। आइए जानते हैं, करवा चौथ के लिए पूजा की थाली कैसे सजाएं।

विज्ञापन


पूजा की थाली सजाने के लिए आवश्यक सामग्री

करवा चौथ की पूजा की थाली सजाने के लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है-

  • करवा (मिट्टी या धातु का पात्र)
  • दीया (तेल या घी का दीपक)
  • रोली या कुमकुम (तिलक लगाने के लिए)
  • अक्षत (चावल)
  • चंदन
  • धूप या अगरबत्ती
  • फूल
  • मिठाई
  • पानी का लोटा अर्घ्य के लिए
  • चलनी जिससे महिलाएं चांद को देखती हैं
  • सिंदूर 
  • फल
     
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024 - फोटो : अमर उजाला
पूजा की थाली को सजाने के तरीके
 
  • वैसे तो बाजार में डेकोरेट थालियां मिल जाती हैं। हालांकि अगर आप घर पर ही पूजा की थाली को सजाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक बड़े आकार की थाली लें, जिसमें सारा सामान सेट किया जा सके।
  • अगर आपके पास पेंट कलर हो तो थाली पर उससे कोई फूल, सुंदर कलाकृति या ओम आदि लिखकर रंग सकते हैं। अगर कलर नहीं है तो हल्दी को चावल के आटे के घोल में मिलाकर उससे थाली पर स्वास्तिक या ओम बनाएं।
  • स्वास्तिक वाला भाग छोड़कर फूलों की पंखुड़ियों से थाली को सजाएं। थाली में फूलों की पंखुड़ियों को बिछाएं। इसके लिए गेंदा या गुलाब के फूलों का उपयोग कर सकते हैं।
  • अब करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामान को थाली में एक-एक करके सेट करें। गोलाई से सभी चीजें जरूरत के मुताबिक रखें।जल के लोटे, या थाली में अन्य जो भी बर्तन रख रहे हैं, उसमें भी स्वास्तिक बना सकते हैं या पेंट कर सकते हैं।
  • चाहें तो थाली के किनारे पर गोलाई से गोटा पट्टी को ग्लू से चिपका सकते हैं । ये भी देखने में आकर्षक लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें