Kargil Vijay Diwas 2023 Patriotic Slogans : भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में करगिल युद्ध हुआ था। इस जंग में भारतीय सेना के साहस और जीत की कहानी इतिहास के पन्नों में दर्ज दर्ज है। 26 जुलाई यानी आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे से करगिल की ऊंची चोटियों को आजाद कराया और जीत की घोषणा की। लगभग 60 दिनों से ज्यादा चले इस युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर जीत का झंडा फहरा दिया। करगिल विजय दिवस के मौके पर देशभक्ति के ये प्रसिद्ध नारे भर देंगे जोश से।
कुछ प्रसिद्ध नारे-
करो या मरो- महात्मा गांधी
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा- श्यामलाल गुप्त
आराम हराम है- जवाहरलाल नेहरू
पूर्ण स्वराज- जवाहरलाल नेहरू
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा- सुभाषचंद्र बोस
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान- भारतेंदु हरिश्चंद्र
इनकलाब जिंदाबाद- भगत सिंह
जन-गण-मन अधिनायक जय हे- रवीन्द्रनाथ टैगोर
स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है- बाल गंगाधर तिलक
जय जवान जय किसान- लाल बहादुर शास्त्री
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे- चंद्र शेखर आजाद