फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Nurses Day 2026: स्वास्थ्य सेवाओं की असली हीरो हैं नर्सें, जानिए नर्स डे का महत्व

Tue, 12 May 2026 10:26 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nurses Day Kab Hai 2026: नर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नर्सों के योगदान, सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना है।
विज्ञापन
नर्स डे - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nurse Day 2026: हर साल दुनियाभर में नर्सों के योगदान और समर्पण को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिव मनाया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली नर्सें मरीजों की देखभाल में दिन-रात जुटी रहती हैं। अस्पतालों से लेकर आपातकालीन स्थितियों तक, नर्सों की भूमिका बेहद अहम होती है। कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की। यही वजह है कि उनके सम्मान में हर साल एक खास दिन समर्पित किया जाता है।

नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को मनाया जाता है। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है। इस दिन का उद्देश्य नर्सों की मेहनत, सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचान देना है।

विज्ञापन


अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और हेल्थ संस्थानों में इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 2026 में भी यह दिन खास थीम के साथ मनाया जाएगा, जो नर्सों के अधिकार, स्वास्थ्य और समाज में उनकी भूमिका पर फोकस करेगा। आइए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की तारीख, इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में।


कब मनाया जाता है नर्स दिवस?

नर्स दिवस हर साल 12 मई को मनाया जाता है। साल 2026 में भी यह दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन दुनियाभर में नर्सों के सम्मान में कार्यक्रम, सेमिनार और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। कई अस्पतालों में नर्सों को सम्मानित भी किया जाता है।

विज्ञापन



क्यों मनाया जाता है यह दिन?

नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। मरीजों की देखभाल, दवाइयों का प्रबंधन और इमरजेंसी के दौरान उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। इंटरनेशनल नर्सेस डे का उद्देश्य नर्सों के योगदान को पहचान देना और लोगों को उनके महत्व के प्रति जागरूक करना है। यह दिन समाज को यह याद दिलाता है कि बिना नर्सों के स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी हैं।


क्या है नर्स दिवस का इतिहास?

नर्स दिवस को पहली बार 1965 में मनाया गया था। बाद में अंतर्राष्ट्रीय नर्स काउंसिल ने इसे हर साल 12 मई को मनाने का फैसला किया। यह तारीख फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के सम्मान में चुनी गई थी। उन्होंने आधुनिक नर्सिंग की नींव रखी और स्वास्थ्य सेवाओं में कई सुधार किए।


क्या है नर्स दिवस 2026 की थीम?

हर साल इस दिन को एक खास थीम के साथ मनाया जाता है, जो नर्सों की चुनौतियों और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका पर आधारित होती है। साल 2026 की आधिकारिक थीम है,  हमारी नर्सें।हमारा भविष्य। सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं। (Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives)


क्या है इस दिन का महत्व?

नर्स दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि नर्सों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर है। यह दिन लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की अहमियत समझाने का काम करता है। साथ ही युवाओं को नर्सिंग पेशे की ओर प्रेरित करने में भी मदद करता है। समाज में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नर्सों का योगदान हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें