बच्चों के लिए आसान 1-2 मिनट का भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम सभी अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमारे लिए गर्व और सम्मान का दिन है। 15 अगस्त हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
महात्मा गांधी, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और अनेक वीरों के योगदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उनकी मेहनत और संघर्ष ने हमें स्वतंत्र भारत में रहने का अवसर दिया।
आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने देश को और बेहतर बनाने में योगदान दें। हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए, अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए, पेड़-पौधों और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए और सभी लोगों का सम्मान करना चाहिए।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अच्छे नागरिक बनेंगे और अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
जय हिंद! जय भारत!
भाषण को यादगार बनाने के आसान तरीके
अगर बच्चा भाषण को थोड़ा अलग और प्रभावी बनाना चाहता है तो शुरुआत में एक छोटा सवाल पूछ सकता है, “क्या हमने कभी सोचा है कि आजादी हमारे लिए इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?”
इसके बाद भाषण का विषय शुरू किया जा सकता है। बड़े बच्चों के लिए स्वतंत्रता और जिम्मेदारी के बीच संबंध बताना भी अच्छा विकल्प है।
भाषण में बहुत ज्यादा नारे या भावुक पंक्तियां जोड़ने के बजाय 1-2 प्रभावी वाक्यों का इस्तेमाल करें। इससे भाषण स्वाभाविक और याद रखने योग्य रहती है।