फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day:15 अगस्त पर स्कूल की सजावट के लिए ये आइडिया हैं बेस्ट, क्लासरूम बोर्ड देखते रह जाएंगे सब

Fri, 14 Aug 2026 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

independence day board decoration: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, इस मौके पर स्कूल और क्लासरूम की सजावट के लिए बजट फ्रेंडली आइडियाज चाहते हैं तो ब्लैकबोर्ड पर चाॅक से राष्ट्रीय ध्वज, अशोक चक्र बना सकते हैं। DIY क्राफ्ट आइडिया अपना सकते हैं।
विज्ञापन
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर क्लासरूम बोर्ड और स्कूल सजावट के आसान आइडिया - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 August Classroom Board Decoration Ideas : 15 अगस्त की तैयारियां सबसे उत्साह के सात स्कूल काॅलेजों में देखने को मिलती है। कल स्वतंत्रता दिवस है, इसके पहले आज से ही सजावट के कामकाज शुरू हो गए होंगे। इस मौके पर स्कूलों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ क्लासरूम, नोटिस बोर्ड और कॉरिडोर को भी खूबसूरती से सजाया जाता है। अगर आप भी इस साल 15 अगस्त पर क्लासरूम बोर्ड डेकोरेशन को कुछ अलग और आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


तिरंगे के तीन रंगों वाले पेपर, चार्ट, रिबन, रंगीन शीट, फूल और बच्चों की बनाई पेंटिंग से शानदार सजावट की जा सकती है। इसके अलावा बोर्ड पर रंग बिरंगी चाॅक से ड्राइंग बनाकर भी सजावट कर सकते हैं। डेकोरेशन में बच्चों को भी शामिल किया जाए, ताकि उनमें रचनात्मकता के साथ देशभक्ति की भावना विकसित हो। क्लासरूम बोर्ड पर ‘Happy Independence Day’, ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे संदेश लिखने के साथ भारत का नक्शा, तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र और देशभक्ति से जुड़े छोटे संदेश लगाए जा सकते हैं।

आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए ऐसे आसान और बजट-फ्रेंडली क्लासरूम डेकोरेशन आइडिया, जिन्हें स्कूल में आसानी से तैयार किया जा सकता है।


1. तिरंगे के रंगों से बनाएं क्लासरूम बोर्ड

  • क्लासरूम बोर्ड की सजावट के लिए सबसे आसान तरीका है केसरिया, सफेद और हरे रंग की पेपर स्ट्रिप्स का इस्तेमाल करना।
  • बोर्ड के चारों तरफ तीनों रंगों की पट्टियां लगाएं और बीच में नीले रंग से अशोक चक्र बनाएं।
  • बीच में बड़े अक्षरों में लिख सकते हैं,  Happy Independence Day या जय हिंद

विज्ञापन

2. भारत के नक्शे को बनाएं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

  • बोर्ड के बीच में भारत का नक्शा बनाकर उसे तिरंगे के रंगों से सजाएं।
  • नक्शे के आसपास छोटे-छोटे कागजी फूल और सितारे लगाए जा सकते हैं।
  • इसके नीचे लिखें, “मेरा भारत, मेरा गौरव”
  • यह डिजाइन देखने में आकर्षक होने के साथ बच्चों को देश के प्रति गर्व का संदेश भी देगा।


3. स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों से सजाएं बोर्ड

क्लासरूम बोर्ड पर स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं की तस्वीरों का छोटा कोलाज बनाया जा सकता है। तस्वीरों के नीचे उनके नाम और एक-एक प्रेरणादायक तथ्य लिखें। उदाहरण के लिए,

  • महात्मा गांधी

  • सुभाष चंद्र बोस

  • भगत सिंह

  • सरदार पटेल

  • रानी लक्ष्मीबाई

ध्यान दें: ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम और तस्वीरों की पहचान सही रखें।


4. अशोक चक्र वाला 3D बोर्ड

  • अगर आप कुछ क्रिएटिव बनाना चाहते हैं तो नीले चार्ट पेपर से बड़ा अशोक चक्र बनाएं।
  • इसे बोर्ड के बीच में लगाकर उसके पीछे हल्का सफेद बैकग्राउंड दें।
  • अशोक चक्र के चारों ओर छोटे पेपर फ्लावर लगाने से बोर्ड को 3D इफेक्ट दिया जा सकता है।


5. बच्चों की बनाई पेंटिंग लगाएं

  • 15 अगस्त की सजावट में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनसे पहले ही तिरंगा, भारत का नक्शा, सैनिक, स्वतंत्रता सेनानी या देशभक्ति थीम पर ड्रॉइंग बनवाएं।
  • सबसे अच्छी पेंटिंग को बोर्ड पर लगाएं। 
  • इससे क्लासरूम ज्यादा पर्सनल और क्रिएटिव लगेगा।


6. तिरंगा पेपर फ्लावर डेकोरेशन

  • केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेपर से फूल बनाकर बोर्ड के कोनों में लगाएं।
  • बीच में छोटे नीले रंग के पेपर से अशोक चक्र बनाएं।
  • कम बजट में यह सजावट काफी आकर्षक नजर आ सकती है।


7. देशभक्ति कोट्स का इस्तेमाल करें

बोर्ड के चारों तरफ छोटे-छोटे देशभक्ति संदेश लिखे जा सकते हैं। जैसे,

  • एकता में है देश की ताकत
  • मेरा भारत, मेरी शान
  • देश पहले, हम बाद में
  • तिरंगा हमारी शान है


8. बोर्ड पर बनाएं आजादी की थीम

बोर्ड को तीन हिस्सों में बांटकर एक तरफ आजादी का संघर्ष, बीच में तिरंगा, और दूसरी तरफ आज का भारत दिखाया जा सकता है।  इस तरह की थीम सामान्य सजावट से अलग और ज्यादा ज्ञानवर्धक लगेगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें