फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Termite Removal Tips: दीमक ने कर दिया फर्नीचर खराब? ये ट्रिक मिनटों में दिखाएगी असर

Tue, 19 May 2026 10:25 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wood Furniture Deemak Removal:  लकड़ी के पलंग या अलमारी में दीमक लग जाए तो नीम का तेल, सिरका, नमक और धूप जैसे घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही फर्नीचर को सूखा और साफ रखने से दीमक की समस्या से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
दीमक से लकड़ी कैसे बचाएं - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dimak Bhagane ke gharelu Upay: घर में लकड़ी के फर्नीचर जैसे पलंग, अलमारी, दरवाजे और टेबल देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में दीमक की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। कई बार लोगों को शुरुआत में पता भी नहीं चलता और धीरे-धीरे दीमक लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है। जब तक इसकी जानकारी मिलती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

दीमक केवल फर्नीचर को ही खराब नहीं करती, बल्कि घर की सुंदरता और सफाई पर भी असर डालती है। बाजार में दीमक खत्म करने के लिए कई केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद तेज रसायन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग घरेलू और प्राकृतिक उपायों को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।

अगर आपके घर के पलंग या अलमारी में भी दीमक लग गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं दीमक भगाने के कुछ असरदार और आसान उपाय, जो आपके फर्नीचर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

नीम का तेल कर सकता है कमाल

नीम का तेल दीमक भगाने के लिए बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व दीमक को बढ़ने से रोकते हैं। एक कॉटन या ब्रश की मदद से नीम का तेल प्रभावित हिस्से पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से दीमक की समस्या कम हो सकती है।

सिरका और नींबू का मिश्रण आएगा काम

सफेद सिरके में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे दीमक वाले हिस्सों पर छिड़कें। यह मिश्रण दीमक को खत्म करने में मदद कर सकता है। खास बात यह है कि यह तरीका घर के लिए अपेाकृत सुरक्षित माना जाता है।

विज्ञापन

धूप दिखाना भी है जरूरी

दीमक को नमी वाली जगह ज्यादा पसंद होती है। इसलिए लकड़ी के सामान को समय-समय पर धूप दिखाना बेहद जरूरी माना जाता है। अगर संभव हो, तो पलंग या छोटी अलमारी को कुछ घंटों के लिए धूप में रखें। इससे नमी कम होगी और दीमक का खतरा घट सकता है।


नमक का इस्तेमाल भी माना जाता है असरदार

दीमक वाले हिस्सों में नमक डालने या नमक का घोल छिड़कने से भी राहत मिल सकती है। नमक दीमक के लिए अनुकूल वातावरण को खत्म करने में मदद करता है। कई लोग इस उपाय को आसान और सस्ता तरीका मानते हैं।



इन बातों का रखें खास ध्यान

  • घर में ज्यादा नमी न होने दें और फर्नीचर को हमेशा सूखा रखें।
  • समय-समय पर लकड़ी के सामान की सफाई करते रहें।
  • अगर दीमक बहुत ज्यादा फैल चुकी है, तो विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर हो सकता है।
  • सही देखभाल और सावधानी से फर्नीचर को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें