How to Remove Damp Smell from Room: बरसात या नमी वाले मौसम में अक्सर घर के कमरों में सीलन की बदबू आने लगती है, जो न सिर्फ परेशान करती है बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है। सीलन की बदबू भले ही आम समस्या हो, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप अपने कमरे को फिर से ताजा और खुशबूदार बना सकते हैं। अगर बदबू लंबे समय तक बनी रहे तो कमरे की सीलन या लीकेज की जांच जरूर करवा लें। अगर आपके कमरे में भी सीलन की दुर्गंध आने लगी है, तो घबराने की जरूरत नहीं। इन आसान और घरेलू उपायों से आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
Monsoon Gardening Tips: बारिश के मौसम में घर पर लगाएं ये पौधे, खिल उठेगा बागीचा
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
एक कटोरी में बेकिंग सोडा भरकर कमरे के कोनों में रख दें। यह हवा में मौजूद नमी को सोख लेता है और बदबू भी हटाता है।
कॉफी बीन्स या टी बैग्स रखें
इस्तेमाल किए गए सूखे टी बैग्स या कॉफी पाउडर को कपड़े में बांधकर कमरे में रखें। ये नेचुरल डिओडराइज़र की तरह काम करते हैं।
सुगंधित मोमबत्तियां
लैवेंडर, नींबू या यूकेलिप्टस ऑयल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें। आप डिफ्यूज़र या मोमबत्ती का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
कमरे का वेंटिलेशन सुधारें
खिड़कियां और दरवाजे खुला रखें ताकि ताजी हवा अंदर आ सके। अगर हो सके तो पंखा या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।
दीवारों और फर्नीचर की सफाई करें
नम दीवारों को सूखे कपड़े या ब्लॉटिंग पेपर से साफ करें। फर्नीचर पर फफूंदी या नमी दिखे तो तुरंत साफ करें।
नैफ्थलीन बॉल्स या कपूर रखें
अलमारी या बंद जगहों में नमी और बदबू से बचाव के लिए कपूर या नैफ्थलीन बॉल्स रखें।