फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Watermelon Buying Tips: तरबूज खरीदते समय करें ये 5 काम, हमेशा मिलेगा मीठा फल

Tue, 21 Apr 2026 08:01 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

How To Identify Sweet Watermelon: मीठा तरबूज पहचानने के लिए उसका पीला धब्बा, भारी वजन, खोखली आवाज, गहरा हरा रंग और सूखा डंठल देखें। ये संकेत बताते हैं कि तरबूज पका और मीठा है।
विज्ञापन
मीठे तरबूज की पहचान के टिप्स - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meetha Tarbuj Kaise Pehchan: गर्मियों का मौसम आते ही तरबूज हर घर की पहली पसंद बन जाता है। ठंडा, रसदार और मीठा तरबूज न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि गर्मी से राहत भी देता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बाहर से लाल और ताजा दिखने वाला तरबूज अंदर से फीका या कम मीठा निकल जाता है। ऐसे में पैसे और मूड दोनों खराब हो जाते हैं।

विज्ञापन


क्या आपने कभी सोचा है कि बिना काटे ही तरबूज के मीठे होने की पहचान कैसे की जा सकती है? दरअसल, कुछ आसान संकेत होते हैं जिनकी मदद से आप पहले ही अंदाजा लगा सकते हैं कि तरबूज कितना मीठा और पका हुआ है।

बहुत से लोग सिर्फ रंग या आकार देखकर तरबूज खरीद लेते हैं, लेकिन सही तकनीक जानने से आप हर बार बेहतर चुनाव कर सकते हैं। मीठा तरबूज चुनना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको सही संकेतों को पहचानना आना चाहिए।
विज्ञापन


इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 आसान और कारगर तरीके, जिनकी मदद से आप बाजार में सबसे मीठा तरबूज पहचान सकते हैं और हर बार सही फल चुन सकते हैं। अगली बार जब भी आप बाजार जाएं, इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं और हर बार स्वादिष्ट, मीठा और ताजगी से भरा तरबूज घर लाएं।


मीठा तरबूज कैसे पहचानें?
 

  • पीले धब्बे को ध्यान से देखें

तरबूज के नीचे की तरफ एक पीला या क्रीम रंग का धब्बा होता है। यह बताता है कि फल जमीन पर कितने समय तक पका है। गहरा पीला धब्बा मतलब तरबूज ज्यादा मीठा होगा, जबकि सफेद या हल्का रंग कम पका होने का संकेत है।

 

  • वजन के हिसाब से चुनें

हमेशा ऐसा तरबूज चुनें जो अपने आकार के हिसाब से भारी लगे। भारी तरबूज में पानी और रस ज्यादा होता है, जिससे उसके मीठे होने की संभावना बढ़ जाती है।

 

  • थपथपाकर आवाज सुनें

तरबूज को हल्के से थपथपाएं। अगर उसमें से खोखली आवाज आती है, तो यह पका हुआ और रसदार होता है। अगर आवाज डल या भारी लगे, तो वह अंदर से कच्चा हो सकता है।

 

  • डंठल की स्थिति देखें

सूखा हुआ डंठल इस बात का संकेत है कि तरबूज पूरी तरह से पक चुका है। अगर डंठल हरा है, तो इसका मतलब है कि फल को जल्दी तोड़ लिया गया है और वह कम मीठा हो सकता है।

 

  • रंग और पैटर्न पर ध्यान दें

गहरे हरे रंग और स्पष्ट धारियों वाला तरबूज आमतौर पर ज्यादा पका और मीठा होता है। बहुत ज्यादा चमकदार या फीका रंग कम गुणवत्ता का संकेत हो सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें