फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Rid Of Bugs Around Light: लाइट पर भिनभिनाते कीड़ों से हैं परेशान? आजमाएं ये देसी उपाय

Wed, 25 Jun 2025 05:13 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Get Rid Of Bugs Around Light : अगर आप भी कीड़ों और मच्छरों के झंझट से परेशान हैं तो यहां कुछ आसान, देसी और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं जिनसे आप इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
रात में लाइट वाले कीडें - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Get Rid Of Bugs Near Light At Night: गर्मियों की रात हो या बरसात का मौसम हो, जैसे ही कमरे की लाइट जलती है, छोटे-छोटे कीड़े, पतंगे और मच्छर बल्ब के चारों ओर चक्कर काटने लगते हैं। ये न सिर्फ परेशान करते हैं बल्कि कई बार बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। रात में बल्ब या ट्यूबलाइट की रोशनी से फैलने वाले ये कीड़े हर जगह बिछ जाते हैं। सुबह उठों तो ये कीड़े जमीन पर फैले होते हैं। साफ सफाई के साथ ही इनके कारण रोग बढ़ने की आशंका भी रहती है। अगर आपके घर पर लाइट वाले कीड़े आते हैं और इससे आपको काफी परेशानी होती है तो कुछ घरेलू उपायों से इन कीट से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप भी कीड़ों और मच्छरों के झंझट से परेशान हैं तो यहां कुछ आसान, देसी और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं जिनसे आप इन कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

 

Kitchen Tips: फफूंदी लगे अचार को कैसे बनाएं खाने योग्य? जानिए वो तरीका जो हर गृहिणी को पता होना चाहिए






लाइट पर मंडराने वाले कीड़ों से छुटकारा पाने के उपाय

 

  • गर्मियों और मानसून के मौसम में लाइट वाले कीड़े अधिक परेशान करते हैं। ऐसे में पीली बल्ब या वार्म लाइट का इस्तेमाल करें। ये कीड़ों को कम आकर्षित करती है, खासकर एलईडी ब्लू लाइट से दूर रहें।
  • घर पर नीम और कपूर का धुआं करें। नीम की सूखी पत्तियों या कपूर को जलाने से कीड़े भाग जाते हैं।
  • कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए नींबू और लौंग का स्प्रे बनाएं। नींबू के रस में लौंग का तेल मिलाकर स्प्रे करें। ये नैचुरल रिपेलेंट है।
  • लाइट के पास मच्छरदानी या जाली लगाएं ताकि कीड़े अंदर न आ सकें।
  • स्मार्ट लाइटिंग टाइमर का उपयोग करें। इसके लिए देर रात तक लाइट जलाने से बचें या ऑटो-ऑफ टाइमर लगाएं।
विज्ञापन

Cooking Tips: कटहल काटने के बाद हाथों से नहीं निकलेगा लेसदार दूध, अपनाएं ये उपाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें