फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Clean Laptop: गोपी बहू की तरह न करें लैपटॉप साफ, अपनाएं ये टिप्स

Wed, 17 Dec 2025 03:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

How To Clean Laptop: अक्सर लोग लैपटाॅप की स्क्रीन और कीबोर्ड पर जमी मिट्टी को साफ करने के लिए पानी का उपयोग करते हैं। इससे लैपटाॅप खराब हो सकता है। लैपटाॅप को साफ करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
लैपटाॅप की सफाई का सही तरीका - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Clean Laptop: धारावाहिक साथ निभाना साथिया की गोपी बहू याद है? जिसने अहम जी के लैपटाॅप को धो डाला था। टीवी सीरियल में गोपी बहू ने लैपटॉप धोकर जिस तरह मासूमियत दिखाई थी, असल ज़िंदगी में वैसी सफ़ाई महंगी गलती साबित होती है।

विज्ञापन

लैपटॉप आज सिर्फ़ एक गैजेट नहीं, बल्कि ऑफिस, पढ़ाई और निजी दुनिया का केंद्र बन चुका है। लेकिन सफ़ाई के नाम पर की गई ज़रा-सी गलती इसे कबाड़ बना सकती है। पानी, तेज केमिकल और गलत कपड़े से पोछना, ये तीनों लैपटॉप के सबसे बड़े दुश्मन हैं। सही तरीका अपनाया जाए, तो बिना नुकसान पहुंचाए लैपटॉप वर्षों तक नया बना रह सकता है।


लैपटॉप साफ करने से पहले ज़रूरी सावधानियां

  • लैपटॉप पूरी तरह बंद करें और चार्जर निकाल दें।
  • बैटरी रिमूवेबल हो तो अलग कर लें।
  • कभी भी पानी सीधे न डालें।
  • हार्ड केमिकल, स्पिरिट या फिनाइल का इस्तेमाल न करें।

विज्ञापन


लैपटॉप स्क्रीन साफ करने का सही तरीका

लैपटाॅप की स्क्रीन सबसे नाज़ुक हिस्सा होती है। इसे साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का सा गीला करें। इसके लिए डिस्टिल्ड वॉटर बेहतर रहेगा। धीरे-धीरे गोलाकार घुमाते हुए पोंछें। जोर से रगड़ना या टिशू पेपर इस्तेमाल करना स्क्रीन को खराब कर सकता है।


कीबोर्ड और टचपैड कैसे साफ करें

  • कीबोर्ड पर जमी हल्की धूल के लिए सॉफ्ट ब्रश या एयर ब्लोअर का उपयोग करें। 
  • कॉटन बड्स पर थोड़ा सा पानी या स्क्रीन क्लीनर लगाकर भी की के आसपास गंदगी को साफ कर सकते हैं।
  • कीबोर्ड को उल्टा पकड़कर हल्का थपथपाएं।
  • ध्यान रखें कि टचपैड पर नमी बिल्कुल कम रहे।



पोर्ट्स और वेंट्स की सफ़ाई

चार्जिंग पोर्ट और फैन वेंट्स में धूल जमा हो जाती है। यह ओवरहीटिंग की बड़ी वजह बनती है। एयर ब्लोअर या ड्राय ब्रश से हल्की सफ़ाई करें। सुई या पिन बिल्कुल न डालें।


कितनी बार लैपटॉप साफ करें?

स्क्रीन और कीबोर्ड को हफ्ते में 1 बार साफ किया जा सकता है। वहीं महीने में एक बार डीप क्लीनिंग करें। रोज़ाना इस्तेमाल के बाद लैपटाॅप को हल्के से पोंछने की आदत बना लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें