ताजी सब्जियां न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी होती हैं। सही सब्जी चुनने से आप पैसे की बचत भी कर सकते हैं और खाने की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी रसोई में हमेशा ताजी और अच्छी क्वालिटी की सब्जियां आएं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको करेला, लौकी और कद्दू जैसी आम सब्जियों को पहचानने के आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप हर बार सही चुनाव कर पाएंगे।
ताजी सब्जी की पहचान कैसे करें?
- करेला चुनते समय ध्यान रखें
ताजा करेला गहरे हरे रंग का और सख्त होता है। बहुत ज्यादा पीला या नरम करेला पुराना हो सकता है। छोटे और पतले करेले स्वाद में बेहतर होते हैं।
लौकी हमेशा हल्की हरी और चिकनी होनी चाहिए। अगर उस पर दाग या कट के निशान हैं तो उसे न लें। अंगूठे से दबाने पर अगर लौकी सख्त लगे, तो वह ताजी है।
- कद्दू लेते समय करें ये चेक
कद्दू भारी और ठोस होना चाहिए। उसका रंग गहरा और एकसमान होना चाहिए। अगर कद्दू हल्का लगे, तो अंदर से सूखा हो सकता है।
ताजी भिंडी खरीदने के लिए उसका गहरा रंग, मुलायमपन और छोटी लंबाई देखें। सबसे आसान तरीका है कि भिंडी की नोक तोड़कर देखें, अगर आसानी से चटक जाए तो यह ताजी है।
मंडी में खरीदारी के स्मार्ट टिप्स
- सुबह जल्दी खरीदारी करें
- भीड़ से अलग दुकानदार चुनें
- एक ही दुकान से बार-बार खरीदें
- ताजे स्टाॅक के बारे में पूछें
सब्जियों को स्टोर करने का सही तरीका
ताजी सब्जियां खरीदने के बाद उन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है। फ्रिज में रखने से पहले उन्हें सूखा रखें और ज्यादा दिनों तक स्टोर न करें।
Kitchen Tips: सब्जी और फल जल्दी सड़ जाते हैं? इस तरीके से स्टोर करेंगे तो हफ्तों रहेंगे ताजे