फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बनाना है ऑफिस तो इन बातों का खास ख्याल रखें!

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों तकनीक ने इंसान की हर मुश्किल आसान बना दी है। चाहे आप घर हों या ऑफिस में कंप्यूटर और इंटरनेट की मदद से आप अपने ऑफिस के जरूरी काम कहीं भी कर सकते हैं। इसलिए अब घर में ही ऑफिस का प्रचलन बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


आज बहुत से युवा उद्यमी घर से ही अपना बिजनेस सफलतापूर्वक चला रहे हैं। आजकल तो कई कंपनियां भी खास मौकों पर अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की इजाजत दे देती हैं। अगर आपका भी ऑफिस आपके घर में ही, तो इस ऑफिस में कुछ खास इंतजाम जरूर रखें।

पर्सनल रहें

अपने ऑफिशियल असाइनमेंट एकांत कमरे में ही पूरे करें। यहां परिजनों की मौजूदगी अधिक नहीं होनी चाहिए। इससे आप तय समय पर अपने प्रोजेक्ट का काम निपटा पाएंगे।

प्रैक्टिकल बनें

आपने घर में ऑफिस अपने खर्चे कम करने के लिए खोला है, ताकि आपका प्रॉफिट बढ़ सके। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ऑफिस घर के किसी भी कमरे से चलाएंगे। ऑफिस के लिए एक निश्चित स्पेस होना चाहिए, जहां पर आप ऑफिस से संबंधित फाइलें और दूसरे जरूरी सामान रख सकें। इस कमरे का लुक पूरी तरह ऑफिशियल रखें, जो आपको ऑफिस की फीलिंग दे।

बनी रहे मोटिवेशन

उस चीज पर ध्यान दें, जो आपका ध्यान आपके टारगेट पर ले जाती है। इससे आपके अंदर काम करने का जुनून बढ़ता है। यह कोई खास रंग, तस्वीर या कोई अन्य वस्तु हो सकती है। इसे आप अपने डेस्क पर या किसी ऐसी जगह पर लगाएं, जिस पर आपकी नजर बराबर पड़ती रहे। यह आपकी ऊर्जा को सकारात्मक रखेगा।

विज्ञापन

कामचलाऊ को न कहें

कभी-कभी घर में ऐसा बहुत सा सामान होता है, जो घर के काम का नहीं, लेकिन उसका यूज कहीं और हो सकता है। जैसे कोई पुराना टेबल, सोफा या कुर्सी। पैसे बचाने के लालच में कुछ लोग उसे अपने ऑफिस का सामान बना लेते हैं। लेकिन एक्‍सपर्ट इसे गलत मानते हैं। इससे आपके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें