फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनें इन कलर्स से खेलें होली, चेहरे को भी होगा फायदा

Mon, 13 Mar 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको होली पर रंग खेलना पसंद है और खराब रंगों की वजह से नहीं खेल पाते हैं, तो इस होली आप घर में ही हर्बल रंग बनाएं और उसी से अपने दोस्तों के साथ होली का लुत्फ उठाएं।  
विज्ञापन


ऐसे बनाएं हर्बल कलर

हरा रंग: होली में सबसे अधिक यूज होने वाले रंगों में से हरा रंग घर पर बनाना काफी आसान है। इसके सूखे फूल, पत्तियां आदि से बनाया जा सकता है। हल्के हरे रंग के लिए मेहंदी की पत्तियां में थोड़ा आटा मिला लें, वहीं अगर आपको गीला हरा रंग चाहिए तो पालक और धनिए को पीसकर लें।

लाल रंग: लाल रंग के बिना रंग बिरंगी होली कुछ फिकी से लगती हैं। इस रंग के लिए टेसू का फूल और चुंकदर को पीसकर उसका पेस्ट काम में लिया जा सकता है। आपको सूखा लाल रंग चाहिए तो रोली और चंदन के पाउडर को मिक्स कर लें। वैसे गुड़हल के फूलों को पीसकर भी उसका रंग यूज किया जा सकता है, जो किसी भी तरह से आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन

फूलों से बनेगा यह कलर

पीला रंग: हल्दी और गेंदे के सूखे फूलों को पीसकर बनाया गया पाउडर पीले और आॅरेंज रंग की जगह चेहरे पर लगाएं। जहां एक और इस रंग से आपको एलर्जी का डर भी नहीं रहेगा और हल्दी आपके चेहरे की रंगत को भी निखारेगी।
 
काला रंग: अगर आपको किसी के चेहरे पर गहरा रंग लगाना है तो इसके लिए कैमिकल रंग का प्रयोग ना करें और काला रंग बनाने के लिए काले अगूंर को पीसकर उसके पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिला लें। 

आॅरेंज कलर: केसर को कुछ घंटे पानी में भिगोकर उसे पीस लें और इसके बाद उससे पानी मिला लें।
विज्ञापन

गीली होली के लिए यूज करें हर्बल कलर

अगर आपको गीली होली खेलने का शौक है और आप चाहें तो उसमें भी हर्बल रंग ही यूज करना चाहते हैं।

आॅरेंज: मेंहदी की पत्तियों को पानी में रातभर भिगोकर रखें और अगले दिन सुबह इसके आॅरेंज कलर का पानी यूज करें।

लाल: चुकंदर को छोटे छोटे पीस में काटकर पानी में उबाल लें। इसके पानी को लाल रंग के रूप में यूज कर सकते हैं।

पीला: लाल रंग के फूल को रातभर पानी में भिगोकर रखें, ​जिससे पानी पीला हो जाएगा ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें