फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहसुन और रेड वाइन से बने इस ड्रिंक का करें सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी छूमंतर

Sun, 25 Feb 2018 08:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
belly fat
वजन बढ़ाना जितना आसान होता है, उसे घटाने में उससे कई ज्यादा मेहनत की जरूरत होती है। वजन को कम करने के लिए हम तरह तरह के उपाय करते हैं और बात जब बेली फैट की हो तो यह तो आपको अच्छे से नचा डालता है। आज हम आपको पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक आसान सा नुस्खा बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप बिना किसी डाइट प्लान को फॉलो कर अपने बेली फैट से निजात पा सकेंगे। अगली स्लाइड में जानें इस उपाय के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
wine garlic
अगर आप अपनी डाइट में रेड वाइन और लहसुन के कॉम्बिनेशन को शामिल करेंगे तो यह काफी जल्दी आपके बेली फैट को दूर करने में मदद करेगा। आपको सुनने में यह कॉम्बिनेशन काफी अजीब लग रहा होगा। हमें भी लगा था, लेकिन इसका रिजल्ट काफी हैरान करने वाला है। बता दें रेड वाइन में रेसवेराटॉल पदार्थ पाया जाता है जो मोटापे से छुटकारा दिलाता है, वहीं लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 4
red wine
रेड वाइन और लहसुन के कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आप कई बीमारी से निजात पा सकते हैं, क्योंकि यह आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे बनाए दोनों का कॉम्बिनेशन...
विज्ञापन

4 of 4
garlic
सबसे पहले 12 लहसुन की कलियों को छीलकर आधा लीटर रेड वाइन में डाल दें। अगर आपको साबुत लहसुन नहीं पसंद तो आप चाहे तो लहसुन को छोटा-छोटा काट भी मिला सकते हैं। तैयार मिक्सचर को एक बोतल में भरकर बंद कर दें। इस बोतल को करीब दो हफ्तों तक धूप में रखें। दो हफ्ते के बाद इसे अच्छी तरह मिक्स करें और छान लें। अब रोजाना तीन से चार चम्मच इसका सेवन करें। कुछ ही दिन में इसका फर्क आपको साफ नजर आएगा। अगर आपको लहसुन से एलर्जी है तो इसका सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें